जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 बहाल होने तक नहीं लडूंगी विधानसभा चुनाव- महबूबा मुफ्ती
महबूबा मुफ्ती ने कहा कि मुझे भविष्य में विधानसभा चुनाव होते नहीं दिख रहे हैं। 370 फिर से बहाल न होने तक विधानसभा चुनाव नहीं लडूंगी। SAARC को लेकर महबूबा मुफ्ती ने बड़ा बयान दिया।

बेंगलुरु में जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री व पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने रविवार को बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि मैं तब तक विधानसभा चुनाव नहीं लडूंगी जब तक 370 फिर से बहाल न हो जाए। मुझे भविष्य में विधानसभा चुनाव होते नहीं दिख रहे हैं। आगे यह भी कहा कि जी-20 देश का इवेंट है। लेकिन, बीजेपी ने इसे हाईजैक कर लिया है, उन्होंने लोगों को कमल से बदल दिया है। लोगों को देश से जुड़ा होना चाहिए था, किसी पार्टी का नहीं।
महबूबा मुफ्ती ने कहा कि यह SAARC(दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संघ) है, जो हम इस क्षेत्र में अपने देश का नेतृत्व स्थापित करेंगे। सार्क शिखर सम्मेलन क्यों नहीं करें और हमारी समस्या का समाधान करें। आगे कहा कि आइडिया ऑफ इंडिया के अस्तित्व के लिए दूसरी पार्टियों के मुकाबले कांग्रेस की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
कुमार विश्वास ने कसा महबूबा मुफ्ती पर तंज
वहीं, कुमार विश्वास ने महबूबा मुफ्ती के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि आपके इस निर्णय का हम ह्रदय से स्वागत करते हैं बुआ।आप बस अंतिम सांस तक अपने इस निर्णय पर टिकी रहना। अपने बच्चों से भी कह कर जाना कि आपके इसी निर्णय को आगे लेकर जाएं। कश्मीर की खुशहाली के लिए आपका और आपके जैसे दोनों परिवारों का अब जीवन भर "भूतपूर्व" बने रहने वाला यह अभूतपूर्व बलिदान, कश्मीरवासी सदैव याद रखेंगें।












Click it and Unblock the Notifications