दिल्ली HC से महबूबा मुफ्ती को राहत, 3 साल बाद मिला पासपोर्ट, 80 वर्षीय मां को मक्का ले जाने के लिए की थी अपील
Mehbooba Mufti: जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को बड़ी राहत मिली है। तीन साल बाद उनका पासपोर्ट जारी किया गया है। दिल्ली हाइकोर्ट में लंबी लड़ाई चली थी।

Mehbooba Mufti: जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। लंबी कानूनी लड़ाई के बाद तीन साल बाद महबूबा मुफ्ती का पासपोर्ट जारी किया गया। उनका पासपोर्ट अब सौंप दिया गया है। उनका पासपोर्ट 2019 में समाप्त हो गया था, तब से वह इसके नवीनीकरण की मांग कर रही थी।
जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय में सुनवाई से दो दिन पहले उनका पासपोर्ट सौंप दिया गया है। महबूबा मुफ्ती को 10 साल की वैधता वाला पासपोर्ट जारी किया गया है। महबूबा को दिया गया पासपोर्ट 1 जून2023 से 31 मई 2033 तक वैध है। दिल्ली उच्च न्यायालय ने इस साल मार्च में पासपोर्ट प्राधिकरण को महबूबा मुफ्ती को नया पासपोर्ट जारी करने पर तीन महीने के भीतर फैसला करने को कहा था।
Recommended Video

महबूबा मुफ्ती ने अपनी याचिका में कहा कि रिमाइंडर के बावजूद उन्हें नया पासपोर्ट जारी करने में काफी देरी हुई। उन्होंने कहा कि उनकी अपील पर कोई फैसला नहीं लिया जा रहा था। इस साल फरवरी में महबूबा ने पासपोर्ट जारी करने के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर से हस्तक्षेप की मांग की थी।
पूर्व मुख्यमंत्री अपनी 80 वर्षीय मां को तीर्थ यात्रा पर मक्का ले जाने के लिए पिछले तीन साल से इसका इंतजार कर रही थीं। जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा "प्रतिकूल रिपोर्ट" का हवाला देने के बाद महबूबा और उनकी मां को पासपोर्ट से वंचित कर दिया गया था।
यह भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 बहाल होने तक नहीं लडूंगी विधानसभा चुनाव- महबूबा मुफ्ती












Click it and Unblock the Notifications