कश्मीर में स्कूली बच्चे गा रहे थे महात्मा गांधी का पसंदीदा भजन, महबूबा मुफ्ती ने उसे बताया 'हिंदुत्व का एजेंडा
नई दिल्ली, 19 सितंबर: कश्मीर के कुलगाम जिले के एक स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बच्चे महात्मा गांधी के पसंदीदा भजन 'रघुपति राघव राजा राम' गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वैसे ये वीडियो तो सामान्य है, लेकिन जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने इसको राजनीतिक मुद्दा बना दिया है। उन्होंने इस वीडियो को ट्वीट कर जम्मू-कश्मीर प्रशासन पर तीखा हमला बोला। साथ ही अधिकारियों पर केंद्र शासित प्रदेश में हिंदुत्व के एजेंडे को आगे बढ़ाने का आरोप लगाया।

महबूबा ने ट्वीट कर लिखा कि धार्मिक विद्वानों को जेल में डालना, जामा मस्जिद को बंद करना और यहां स्कूली बच्चों को हिंदू भजन गाने के लिए निर्देशित करना कश्मीर में भारत सरकार के वास्तविक हिंदुत्व एजेंडे को उजागर करता है। अगर कोई इन आदेशों को नकार देता है, तो समझ लीजिए वो पीएसए और यूएपीए की कार्रवाई को आमंत्रित कर रहा। ये वो कीमत है जो हम इस तथाकथित 'बदलता जम्मू-कश्मीर' के लिए चुका रहे हैं।
क्या है वायरल वीडियो में?
वीडियो 105 सेकेंड का है, जिसमें कुलगाम में सरकारी हाईस्कूल के बच्चे नजर आ रहे। वो सभी हाथ जोड़कर महात्मा गांधी के पसंदीदा भजन 'रघुपति राघव राजा राम' गा रहे हैं। इस वीडियो पर दम्हाल हांजी पोरा के तहसीलदार रौफ अहमद लोन ने कहा कि वीडियो उनके संज्ञान में आया है, लेकिन अभी तक किसी ने इसके खिलाफ शिकायत नहीं की।












Click it and Unblock the Notifications