महबूबा मुफ्ती को सरकारी बंगला खाली करने का मिला नोटिस
Mehbooba Muft: जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने इस बात की पुष्टि की है कि उन्हें सरकारी आवास खाली कराने के लएइ नोटिस भेजा गया था। बता दें कि महबूबा मुफ्ती श्रीनगर स्थित सरकारी आवास फेयव्यू में रह रही हैं, जिसे खाली करने के लिए उनहें नोटिस भेजा गया था। महबूबा ने बताया कि कुछ दिन पहले ही मुझे फेयर व्यू बंगला खाली करने का नोटिस मिला है। ये मेरे लिए आश्चर्य की बात नहीं है, मुझे इसकी पहले से ही उम्मीद थी। बता दें कि यह बंगला श्रीनगर के हाई सिक्योरिटी गुपकार इलाके में स्थित है।

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि नोटिस में कहा गया है कि जिस बंगले में मैं रहती हूं वह मुख्यमंत्री के लिए है, लेकिन ऐसा नहीं है। इस जगह को पहले मेरे पिता मुफ्ती मोहम्मद सईद को दिसंबर 2005 में आवंटित किया गया था। उसके बाद वह मुख्यमंत्री बने थे। लिहाजा प्रशासन का यह कहना है कि यह घर मुख्यमंत्री के लिए आवंटित होता है इसलिए मुझे खाली करना होगा, यह गलत है। वहीं जब महबूबा मुफ्ती से पूछा गया कि क्या वह इस नोटिस को चुनौती देंगी तो उन्होंने कहा कि मैं अपनी लीगल टीम से सलाह लूंगी। मैं जहां रहती हूं वहां मेरी अपनी जगह नहीं है।
सूत्रों के अनुसार महबूबा मुफ्ती की सुरक्षा को देखते हुए उनके लिए एक और वैकल्पिक घर की व्यवस्था की गई है। गौर करने वाली बात है कि पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को भी पहले उनका सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस दिया जा चुका है। उमर अब्दुल्ला भी गुपकार रोड पर सरकारी आवास में रहते थे, लेकिन पिछले साल उन्हें यह बंगला खाली करने का नोटिस दिया गया था। दरअसल केंद्र सरकार ने उस कानून में संशोधन कर दिया था, जिसके तहत मुख्यमंत्रियों को सरकारी बंगले में पद से हटने के बाद रहने का अधिकार दिया गया था। कानून में संशोधन के बाद अब सत्ता से जाने के बाद मुख्यमंत्री, मंत्री आदि को सरकारी बंगला खाली करना होता है।












Click it and Unblock the Notifications