महबूबा मुफ्ती का 'सेना' पर गंभीर आरोप, कहा- मस्जिद में मुसलमानों से जबरन 'जय श्री राम' बुलवाया

Mehbooba Mufti : जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) नेता महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को दावा किया कि सेना की 50 आरआर की टुकड़ियां पुलवामा में एक मस्जिद में घुस गईं और वहां मुसलमानों को 'जय श्री राम' बोलने के लिए मजबूर किया। महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) ने इस कदम को "उकसावे की कार्रवाई" बताया और लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई से मामले की जांच शुरू करने का अनुरोध किया।

महूबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) ने ट्वीट करते हुए लिखा 50 आरआर के सैन्य जवानों द्वारा पुलवामा की एक मस्जिद में घुसकर मुसलमानों को 'जय श्री राम' का नारा लगाने के लिए मजबूर करने की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। जब अमित शाह यहां हैं तो ऐसा कदम और वह भी यात्रा से पहले, केवल उकसावे की कार्रवाई है। राजीव घई इस मामले का संज्ञान लेकर तुरंत कार्रवाई करें।

Mehbooba Mufti Army Jai Sri Ram

गौरतलब है कि लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने 14 जून को सेना की रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण श्रीनगर स्थित चिनार कोर की कमान संभाली और पाकिस्तान के साथ नियंत्रण रेखा (एलओसी) और कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियानों की जिम्मेदारी संभाली।

महबूबा मुफ्ती ने इससे पहले भी सेना पर लगाए थे गंभीर आरोप
इससे पहले भी महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) ने सेना पर गंभीर आरोप लगाए थे। महबूबा ने अप्रैल में दावा किया था कि जम्मू-कश्मीर में जी20 कार्यक्रम से पहले स्थानीय लोगों को गिरफ्तार किया गया था और प्रताड़ित किया गया था। उन्होंने कहा था कि जम्मू-कश्मीर की स्थिति ग्वांतानामो बे से भी बदतर है। पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा था कि जब से केंद्र शासित प्रदेश में जी20 कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी शुरू हुई है, सैकड़ों स्थानीय लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+