Kulgam Encounter Video: सुरक्षा बलों व कश्मीर पुलिस ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को मौत के घाट उतारा
जम्मू कश्मीर के कुलगाम के कुज्जर इलाके में कश्मीर पुलिस व सुरक्षा बलों के संयुक्त ऑपरेशन में दो आंतकी मारे गए हैं।
Encounter Kulgam: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का सफाया जारी है। कश्मीर पुलिस व सुरक्षा बलों के संयुक्त ऑपरेशन में दो आतंकियों को मार गिराया गया है। दोनों आतंकियों के शव एनकाउंटर स्थल से बरामद किए गए हैं।

कश्मीर जोन पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी दी कि जम्मू कश्मीर के कुलगाम के कुज्जर इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिस पर पुलिस व सुरक्षा की स्पेशल टीम ने मोर्चा संभाला।
सुरक्षा बलों व कश्मीर पुलिस ने एनकाउंटर से दो आतंकियों को ढेर कर दिया। वहीं, पूरे इलाके में सर्च अभियान जारी है। जिस जगह आतंकी छिपे हुए हैं। उसे पूरी तरह से घेर रखा है।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों अनंतनाग में एनकाउंटर हुआ था, जिसमें कर्नल मनप्रीत सिंह, बटालियन कमांडिंग मेजर आशीष धोनैक और जम्मू-कश्मीर पुलिस के DSP हुमायूं भट शहीद हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications