Kishtwar Road Accident : किश्तवाड़ में क्रूजर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 7 लोगों की मौत की आशंका, कई घायल
Jammu Kashmir Road Accident: जम्मू और कश्मीर के किश्तवाड़ में भीषण सड़क दुर्घटना में 7 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है और कई लोगों के घायल होने की भी खबर आ रही है।

जम्मू और कश्मीर के किश्तवाड़ के डांगदुरु बांध स्थल पर पकल दुल परियोजना के एक क्रूजर वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम 7 लोगों की मौत और कई के गंभीर रूप से घायल होने की आशंका है। इस वाहन में 10 से अधिक लोग सवार थे। विवरण के अनुसार, दुर्घटना डांगडुरु बांध स्थल के पास हुई, जब वाहन डांगडुरु पावर प्रोजेक्ट के 10 श्रमिकों को ले जा रहा था।
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह का बयान आया है सामने
वहीं इस घटना पर केंद्रीय मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि अभी-अभी किश्तवाड़ के डीसी डॉक्टर देवांश यादव से इस दुघर्टना के बारे में जानकारी ली है। इस घटना में 7 लोगों की मौत और एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। इसके अलावा कई लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को आवश्यकता के अनुसार जिला अस्पताल किश्तवाड़ या जीएमसी डोडा में स्थानांतरित किया जा रहा है। जरूरत के मुताबिक हर संभव मदद मुहैया कराई जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications