Kishtwar Assembly Seat Result 2024 LIVE: भाजपा उम्मीदवार ने दर्ज की जीत,निकटतम प्रतिद्वंदी को इतने वोटों हराया
Kishtwar Assembly Seat Election Result 2024 LIVE: जम्मू और कश्मीर विधानसभा 90 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान के नतीजे आज 8 अक्टूबर मंगलावर को आएंगे। सभी विधानसभा सीटों पर 8 बजे से मतों की गिनती 8 बजे शुरू होगी। जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद पहली बार विधानसभा चुनाव हुए हैं। सियासी ऐतबार से इसका असर चुनावी नतीजों पर पड़ सकता है। सीटों का लाइव जानने के लिए वन इंडिया हिंदी पर बने रहें।
भारतीय जनता पार्टी (BJP), कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और PDP समेत कई क्षेत्रीय दल के दिग्गज नेताओं की किस्मत का आज फ़ैसला होना है। जम्मू कश्मीर की 5 वीवीआइपी सीटों पर कई नामचीन चेहरे चुनावी मैदान में हैं। किश्तवाड़ विधानसाभा के लाइव अपडेट यहां देखें

LIVE Feed
किश्तवाड़ सीट से भाजपा उम्मीदवार ने दर्ज की जीत
किश्तवाड़ सीट से भाजपा उम्मीदवार शगुन परिहार ने 29053 वोट हासिल कर अपने नाम जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने 521 वोटों से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी JKNC उम्मीदवार सज्जाद अहमद किचलू को हरा दिया है। 28532 वोट हासिल कर JKNC उम्मीदवार उपविजेता बने।












Click it and Unblock the Notifications