JK: श्रीनगर में डेढ घंटे के भीतर आतंकियों ने की 3 हत्याएं , कश्मीरी पंडित बिजनेसमैन की भी मौत

श्रीनगर, अक्टूबर 05: जम्मू कश्मीर में आतंकियों द्वारा आम लोगों को निशाना बनाने की घटनाए थमने का नाम नहीं ले रही हैं। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने करीब डेढ़ घंटे के भीतर तीन अलग-अलग हमले में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी श्रीनगर में इकबाल पार्क के पास आतंकियों ने मंगलवार शाम को हमला किया। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। आतंकी हमले में जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान कश्मीरी पंडित माखन लाल बिंदरू के रूप में हुई है।

Recommended Video

    Jammu-Kashmir Terrorist Attack: एक घंटे के अंदर 3 आतंकी हमले, 3 लोगों की गई जान | वनइंडिया हिंदी
    Kashmiri Pandit businessman Makhan Lal Bindroo shot dead by terrorists in Srinagar

    वहीं दूसरी ओर श्रीनगर शहर के बाहरी इलाके हवल में मदीन साहिब के पास आतंकवादियों ने स्ट्रीट हॉकर की गोली मारकर हत्या कर दी। श्रीनगर में नागरिकों पर आज यह दूसरा आतंकी हमला है। इसके बाद आठ बजकर 45 मिनट पर आतंकियों ने बांदीपोरा के शाहगुंड इलाके में एक आम नागरिक की हत्या कर दी। मृतक की पहचान नायदखाई निवासी मोहम्मद शफी लोन के रूप में हुई है।

    इस पूरे घटनाक्रम पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि, श्रीनगर और बांदीपोरा में आतंकवादियों द्वारा 3 नागरिकों की हत्या की कड़ी निंदा करता हूं। आतंकवादी अपने नापाक मंसूबों में कभी कामयाब नहीं होंगे और इस तरह के जघन्य कृत्यों के लिए जिम्मेदार लोगों को न्याय के दायरे में लाया जाएगा। वहीं दूसरी कश्मीर पुलिस ने कहा कि, आज शाम श्रीनगर और बांदीपोरा में 3 आतंकी घटनाएं हुईं, जिसमें आतंकवादियों ने तीन नागरिकों की गोली मारकर हत्या कर दी। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज़ किया है। संबंधित क्षेत्रों की घेराबंदी कर दी गई है और इन क्षेत्रों में तलाशी जारी है।

    पुलिस ने बताया कि कश्मीरी पंडित व्यवसायी माखन लाल बिंदू की श्रीनगर में उनकी फार्मेसी के अंदर संदिग्ध आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। खबरों के मुताबिक, श्रीनगर के इकबाल पार्क के पास आतंकवादियों ने बिंदरू मेडिकेट के मालिक माखन लाल बिंदू पर गोलियां चलाईं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी जारी है।

    इससे पहले 17 सितंबर को आतंकियों ने पुलिस में बतौर फॉलोवर काम कर रहे बंटू शर्मा को नजदीक से गोली मारकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया था। यह परिवार पिछले 30 वर्षों से अधिक समय से कश्मीर में रह रहा है। पिछले कुछ हफ्तों में कश्मीर पड़ित को निशाना बनाकर दूसरा हमला किया गया है। कश्मीरी पंडितों की घाटी में वापसी के प्रयासों और उनकी संपत्तियों से कब्जे हटाने की कवायद के बीच इस तरह के हमलों बढ़ोत्तरी देखने को मिली है।

    मीडिया रिपोर्ट की मानें तो आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और टीआरएफ (द रजिस्टेंस फ्रंट) को कश्मीरी पंडितों को निशाना बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है। पूरी साजिश लोगों में खौफ का वातावरण बनाने की है। इसी साजिश के तहत पिछले कुछ दिनों से कश्मीरी पंडितों पर आतंकियों ने हमले तेज किए हैं। आतंकी फिर से कश्मीर घाटी में नब्बे के दशक वाले हालातों पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+