Kashmir Terrorist Attack: बांदीपोरा में लश्कर मॉड्यूल ध्वस्त, 4 आतंकी गिरफ्तार, चीनी हैंड ग्रेनेड बरामद
Kashmir Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने चार ओवरग्राउंड वर्कर्स को गिरफ्तार किया है, जो पुलिस, सुरक्षाबलों और बाहरी लोगों पर हमले की साजिश रच रहे थे। दरअसल, 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही सुरक्षाबलों का एक्शन जारी है।

गिरफ्तार व्यक्ति के नाम
मोहम्मद रफीक खांडे
मुख्तार अहमद
रईस अहमद डार
मोहम्मद शफी डार
क्या-क्या बरामद हुआ
3 चीनी हैंड ग्रेनेड
2 मैगजीन (7.62mm)
60 जिंदा कारतूस (7.62mm)
उधमपुर में एक जवान शहीद
वहीं जम्मू-कश्मीर के उधमपुर ज़िले के बसंतगढ़ के पास गुरुवार (24 अप्रैल) सुबह सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में भारत के एक जवान शहीद हो गए हैं।
ये भी पढ़ें Kashmir Terrorist Attack: पहलगाम हमले में पाकिस्तान का ही हाथ! डिजिटल सबूतों ने खोला पाक का राज
सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी
कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार (22 अप्रैल) को हुए आतंकी हमले में 28 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग अभी भी घायल हैं। जिनका इलाज चल रहा है। मरने वाले में अधिकतर पर्यटक शामिल हैं। इस घटना के बाद से ही सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी है।
ये भी पढ़ें Kashmir LOC Terror Alert: कश्मीर में 75 तो 130 आतंकी सीमा पार तैयार! LOC पर तनाव, PAK सेना में घबराहट












Click it and Unblock the Notifications