Kashmir News: कश्मीर में दहशत का अलर्ट! बारामूला नेशनल हाईवे पर संदिग्ध IED मिलने से हड़कंप, सर्च ऑपरेशन तेज
Kashmir Baramulla News: जम्मू-कश्मीर के उत्तर कश्मीर में बारामूला नेशनल हाईवे पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब टैपर पट्टन इलाके में सड़क किनारे एक संदिग्ध IED जैसी वस्तु देखी गई। स्थानीय लोगों से मिली सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं और पूरे इलाके को घेर लिया गया। हाईवे पर सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।
मौके पर पहुंचीं सुरक्षा एजेंसियां, बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू
सूचना मिलते ही पुलिस और अन्य सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे। एहतियातन हाईवे के दोनों ओर से ट्रैफिक रोक दिया गया ताकि आम लोगों को किसी तरह का खतरा न हो। इसके बाद पूरे इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया, ताकि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।

बम निरोधक दस्ता जांच में जुटा
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बम निरोधक दस्ते को भी मौके पर Kashmir Baramulla News: बुलाया गया। टीम ने तय सुरक्षा मानकों के तहत संदिग्ध वस्तु की जांच शुरू की। आसपास के इलाकों को पूरी तरह सुरक्षित कर लिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है।
दिसंबर में भी मिला था IED जैसा उपकरण
गौरतलब है कि बीते दिसंबर में भी बारामूला श्रीनगर हाईवे पर चूरा इलाके के पास सड़क किनारे एक संदिग्ध IED बरामद किया गया था। उस वक्त भी सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बड़ा हादसा टाल दिया था। लगातार ऐसी घटनाओं ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल जांच जारी है और सुरक्षा बल पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं।












Click it and Unblock the Notifications