Karnataka ने सांप्रदायिक एजेंडे को हराया, बाकी हिस्सों में आशा की किरण दी है: महबूबा मुफ्ती
कर्नाटक इलेक्शन में कांग्रेस को बहुमत मिलने के बाद पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की (PDP) अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि कर्नाटक के लोगों ने भाजपा के सांप्रदायिक एजेंडे को हराकर देश के बाकी हिस्सों को आशा की किरण दी है।

Karnataka Election Result 2023: कर्नाटक चुनाव में भाजपा ने सांप्रदायिक एजेंडे को सामने रखा, बजरंगबली का नाम भी लिया, पीएम मोदी खुद धार्मिक मुद्दों को उठाते रहे, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। यह बात जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम व पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कही। वे कर्नाटक चुनाव के बाद मीडिया के सामने अपनी प्रतिक्रिया दे रहीं थीं।
पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने कहा कि कर्नाटक चुनाव में बीजेपी ने हर स्तर पर ध्रुवीकरण करने की कोशिश की थी, लेकिन सभी तरह के सांप्रदायिक मुद्दों को आगे किया गया, लेकिन सब व्यर्थ गए। लोगों ने धार्मिक नफरत की राजनीति को हरा दिया और विकास व प्रगति के मुद्दों पर वोट दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की यह हार और कांग्रेस की जीत इस समय बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि अगले साल संसद के चुनाव होने हैं और देश के बाकी हिस्सों में भी लोग विकास और भाईचारे के लिए वोट करेंगे।
Recommended Video

महबूबा का पाकिस्तान प्रेम जागा, हालातों को चिंताजनक बताया
पाकिस्तान के वर्तमान हालातों पर महबूबा मुफ्ती का पाकिस्तान प्रेम छलक उठा। उन्होंने कहा कि 'पाकिस्तान में स्थिति चिंताजनक है। वहां का सुप्रीम कोर्ट और मीडिया जैसी अन्य सभी सस्थाएं निष्पक्ष रूप से भूमिका निभा रही हैं, उससे उम्मीद है कि देश फिर से इन संकटों से बाहर निकल आएगा। इधर कश्मीर के में जी-20 समूह की बैठकों को लेकर कहा कि जी-20 के नाम पर यहां के लोगों को परेशान किया जा रहा है, खासकर युवाओं को बेवजह प्रताड़ित किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications