लद्दाख: कारगिल में 1 सितंबर से छठी से आठवीं तक के छात्रों के लिए फिर से खुल रहे हैं स्कूल

लद्दाख: कारगिल में 1 सितंबर से छठी से आठवीं तक के छात्रों के लिए फिर से खुल रहे हैं स्कूल

कारगिल, 30 अगस्त: लद्दाख क्षेत्र के कारगिल जिले में प्रशासन ने 1 सितंबर से छठी से आठवीं तक के छात्रों के लिए फिर से स्कूल खोलने के आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी कारगिल ने पहले स्कूल को खोलने के आदेश देने के बाद आदेश वापस ले लिया था। लेकिन 30 अगस्त को फिर से आदेश को वापस दिया गया है। अब कारगिल में भी 1 सितंबर से छठी से आठवीं तक के छात्र स्कूल जा सकते हैं। देश में ज्यादातर राज्यों में 1 सितंबर से स्कूलों को चरणबद्ध तरीके से खोला जा रहा है। दिल्ली में भी 1 सितंबर से स्कूल खोलने का ऐलान किया गया है।

Recommended Video

    School Reopen: Kargil में 1 September से Class 6th से 8th तक के खुलेंगे स्कूल | वनइंडिया हिंदी
    ladakh school reopen

    कोरोना वायरस के मामलों को कम होता देख कारगिल जिला मजिस्ट्रेट ने एक सितंबर से कक्षा छह से आठ तक के छात्रों के लिए स्कूलों में शारीरिक कक्षाओं की अनुमति दे दी है।

    कारगिल डीएम संतोष सुखादेव ने अपने आदेश में कहा है कि बेहतर कोविड-19 स्थिति को देखते हुए यह आदेश दिया जाता है कि निजी स्कूलों सहित सभी शैक्षणिक संस्थानों को कक्षाओं के लिए खोलने की अनुमति 1 सितंबर 2021 से दी जा रही है।

    अधिकारियो ने स्कूलों और सभी शिक्षण संस्था के संबंधित प्रमुख को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि किसी भी तरह से कोविड-19 के नियमों के उल्लघंन ना हो। स्कूलों को फिर से खोलने के लिए जिला मजिस्ट्रेट ने एसओपी और दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।

    लद्दाख क्षेत्र के कारगिल जिले में प्रशासन ने नौवीं से 12वीं तक की कक्षा अगस्त के शुरुआत में ही खोल दी थी। स्कूलों में कोरोना वायरस प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करने को कहा गया है। देश के कई राज्यों में नौवीं से 12वीं तक के लिए स्कूल 02 अगस्त से खोल दिए गए हैं। हालांकि कोरोना की तीसरी लहर को लेकर एक्सपर्ट ने अलर्ट रहने को भी कहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+