'सिर्फ 20 और सीटें होतीं, तो ये सभी लोग जेल में होते', जम्मू-कश्मीर की रैली में BJP पर खड़गे का बड़ा हमला
Jammu and Kashmir Assembly Elections: कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में प्रचार करने अनंतनाग पहुंचे, जहां एक रैली को संबोधित करते हुए खड़गे ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर हमको 20 सीटें और मिल जातीं तो ये सब लोग जेल में होते। इसी के साथ उन्होंने कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के गठबंधन की मजबूती पर भी जोर दिया।
रैली में बीजेपी पर हमलावर होते हुए खड़गे ने 400 पार का दावा करने वाले कहां हैं? वे अब 240 सीटों पर सिमट कर रह गए हैं। अगर हमारे पास 20 और सीटें होतीं, तो ये लोग जेल में होते। वे वहां होने के लायक हैं।

खड़ने ने कहा, "आज अल्पमत की सरकार है। पहले वे (भाजपा) कहते थे '400 पार', आपके 400 पार कहां हैं? आप 240 (सीटों) पर हैं। अगर हमारे पास केवल 20 और सीटें होतीं, तो ये सभी लोग जेल में होते और वे वहां रहने के लायक हैं।"
बीजेपी को घेरते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि, "भाजपा बातें तो बहुत करती है, लेकिन उनकी कथनी और करनी में बहुत फर्क है।
यहां के लोग झुकेंगे नहीं-खड़गे
खड़गे ने आगे कहा, "भाजपा यहां हिंदू-मुस्लिम के बीच दरार पैदा करके लोगों को बांटने की कोशिश कर रही है। लेकिन उनके प्रयास जीवन में कभी सफल नहीं होंगे। हजारों भाजपा और आरएसएस कार्यकर्ता आएंगे और जाएंगे, लेकिन यहां के लोग झुकेंगे नहीं। कांग्रेस पार्टी यहां के लोगों के साथ खड़ी है। हम सभी एकजुट हैं और हमेशा एकजुट रहेंगे।"
इससे पहले अनंतनाग पहुंचने पर मीडिया से बात करते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीजेपी के घोषणा पत्र को लेकर कहाी कि, "यह एक 'जुमला' है। उन्होंने पहले भी यही बात कही थी। उन्होंने हर साल 2 करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था, क्या उन्होंने दिया? उन्होंने 2 करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था, 10 साल बीत गए, जो लोग यहां 1 लाख लोगों को भर्ती नहीं कर पाए, वे 5 लाख नौकरियां कैसे देंगे?
बीजेपी के वादों पर घेरते हुए उन्होंने कहा कि, "झूठ बोलने वालों पर भरोसा ना करें। मैं जम्मू-कश्मीर के लोगों से अपील करता हूं कि वे उन लोगों को वोट दें जो सच बोलते हैं और आजादी के बाद से उनके साथ हैं। उन्हें कांग्रेस पार्टी और एनसी को वोट देना चाहिए।"
भारत जोड़ो यात्रा का किया जिक्र
खड़गे ने रैली के दौरान राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक की सबसे बड़ी यात्रा की, जिसका समापन यहीं कश्मीर में हुआ। मैं फारूक अब्दुल्ला के साथ उस यात्रा का हिस्सा था। भारत जोड़ो यात्रा को यहां अपार सफलता मिली।"












Click it and Unblock the Notifications