Jammu Kashmir में हाई अलर्ट के बीच यहां जानें जरूरी अपडेट्स, स्कूल से लेकर ATM तक क्या खुला-क्या बंद

Jammu Kashmir Updates: भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए जम्मू-कश्मीर और आस-पास के राज्यों में एहतियातन कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। सुरक्षा कारणों से स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं, सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को अस्थायी रूप से रोका गया है।

इसके साथ ही श्रीनगर एयरपोर्ट समेत अन्य प्रमुख स्थानों पर हाई अलर्ट घोषित किया गया है। प्रशासनिक स्तर पर सतर्कता के साथ आमजन से संयम और सहयोग की अपील की गई है।

Jammu-Kashmir-updates

Are School Open in Jammu Kashmi: क्या स्कूल कॉलेज खुले रहेंगे?

भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात का असर जम्मू-कश्मीर के स्कूलों पर भी पड़ा है। सेंसटिव एरिया होने के कारण राज्य सभी शिक्षण संस्थान बंद है। शिक्षा मंत्री सकीना इटू ने जानकारी दी है कि एहतियात के तौर पर 9 और 10 मई को सभी स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय बंद रहेंगे। इस आदेश के बाद जम्मू कश्मीर और आसपास के क्षेत्रों में पढ़ने वाले छात्रों ने अपने घरों की ओर लौटना शुरू कर दिया है।

High alert at airport: एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए श्रीनगर एयरपोर्ट पर हाई उड़ानों को अगले आदेश तक बंद किया गया है। इसके साथ ही एयर पोर्ट पर हाई अलर्ट घोषित किया गया है। एयर डिफेंस बैटरियों को भी सक्रिय कर दिया गया है, जिससे किसी भी संभावित खतरे से निपटा जा सके। एयरफोर्स स्टेशन की ओर से प्रशासन को विशेष सूचना भेजी गई है, जिसके बाद यह कदम उठाया गया।

Will the ATM be closed? बैंकिंग सेवाएं चालू, घबराने की जरूरत नहीं

तनावपूर्ण माहौल के कारण लोगों एटीएम से कैश निकालने की होड़ लगी हैं। हालांकि प्रशासन ने साफ किया है कि 10 मई और आगे के दिनों में भी ATM और ऑनलाइन पेमेंट विकल्प पूरी तरह चालू हैं, इसलिए घबराने की आवश्यकता नहीं है।

लीड बैंक मैनेजर (एलडीएम) रोमेश चंद्र ने जानकारी के मुताबिक, सभी बैंकों को अपने क्षेत्र के एटीएम में पर्याप्त कैश बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित बैंक प्रबंधक स्थानीय स्तर पर इस व्यवस्था को सुनिश्चित करेंगे, जिससे आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Medical condition in Jammu? दवाओं की सप्लाई जारी रहेगी

जम्मू फार्मास्युटिकल डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के महासचिव बृजेश गुप्ता ने बताया है कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 500 से अधिक थोक स्टॉकिस्ट और 1,000 से अधिक फुटकर विक्रेता सक्रिय हैं। शहर से लेकर दूरदराज़ के क्षेत्रों तक दवाओं की आपूर्ति लगातार की जा रही है। यदि आवश्यक हुआ तो एसोसिएशन अपने स्तर पर भी वितरण सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है मेडिकल सिस्टम सुचारु रुप से काम कर रहा है, डॉक्टर की सलाह के बिना कोई भी दवा ना खाएं।

Will the buses start or stop? परिवहन सेवाओं पर असर

बढ़ते तनाव को देखते हुए जम्मू कश्मीर में चलने वाली बसों के साथ कई राज्यों ने अपनी बसें रोक दी हैं। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) ने पठानकोट, अमृतसर, जालंधर और जम्मू के लिए चलने वाली सभी बसें रोक दी हैं। हर दिन इन रूट्स पर 20 से 25 बसें चलती थीं। माता वैष्णो देवी के लिए कटरा जाने वाली बसों को भी बीच रास्ते से वापस बुला लिया गया है।

एचआरटीसी के एमडी निपुण जिंदल ने बताया कि यह कदम यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में पढ़ने वाले जम्मू-कश्मीर के छात्रों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है, क्योंकि जम्मू रूट की बस सेवा पूरी तरह से ठप हो चुकी है।

Advisory of J&K Administration: प्रशासन की एडवाइजरी

प्रशासन ने सभी जिलों में वरिष्ठ अधिकारियों को सतर्क रहने और हालात पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। आम जनता से अपील की गई है कि वे:

  • घबराएं नहीं, स्थिति पर नियंत्रण है।
  • एटीएम में भीड़ न लगाएं, डिजिटल पेमेंट का अधिक उपयोग करें।
  • यात्रा करने से पहले स्थानीय प्रशासन से जानकारी लें।
  • फर्जी खबरों और अफवाहों पर भरोसा न करें, केवल अधिकृत सूत्रों से जानकारी प्राप्त करें।

Jammu Kashmir updates: संयम और सहयोग की आवश्यकता

जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में सुरक्षा कारणों से एहतियातन कई कदम उठाए गए हैं, जिससे जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। इस समय ज़रूरत है संयम और प्रशासन के साथ सहयोग की। आवश्यक सेवाएं उपलब्ध हैं और प्रशासन हर स्थिति के लिए तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+