Jammu Kashmir: छुट्टी पर घर आए सैनिक को पुलवामा में आतंकियों ने मारी गोली, अस्पताल में भर्ती
Jammu Kashmir News: जम्मू कश्मीर के पुलवामा में एक बार आतंकवादियों ने नापाक हरकत की है। यहां छुट्टी पर घर आए सेना के एक जवान को आतंकियों ने गोली मार दी। ऐसा बताया जा रहा है कि गोली जवान के पैर में लगी है। जिसके बाद घायल जवान को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
इस आतंकी घटना के बाग सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, यह आतंकी हमला पुलवामा के अवंतीपोरा के त्राल इलाके में हुआ है। घायल जवान की पहचान डेल्हीर मुश्ताक के रूप में हुई है, जो मुश्ताक अहमद सोफी के बेटे हैं। उन्हें पैर में गोली लगी है।

डेल्हीर मुश्ताक छुट्टी पर था और अपने घर आया हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जवान डेल्हीर मुश्ताक हमले के वक्त घर के पास थे, तभी आतंकवादियों ने उन पर हमला किया। इस हमले में गोली जवान के पैर में लगी है। जिसके बाद घायल जवान को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी की है। आतंकियों के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications