पुलवामा: ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की राइफल से गलती से निकली गोली, व्यक्ति की मौत

श्रीनगर, 05 अक्टूबर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां पर एक पुलिसकर्मी की राइफल से गलती से निकली गोली एक व्यक्ति को लग गई, जिससे व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहम्मद आसिफ पडरू के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं मामले में FIR दर्ज करके जांच भी शुरू कर दी गई है।

police man

जानकारी के मुताबिक जिस पुलिसकर्मी की राइफल से गलती से गोली चली, उसकी पोस्टिंग पुलवामा में है। हर दिन की तरह पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पर बुधवार को भी तैनात था। इस दौरान उसकी राइफल से गलती से गोली निकल गई। यह गोली मोहम्मद आसिफ पडरू नामक व्यक्ति को जा लगी। गोली लगते ही पडरू गिर गया, जिसके बाद ड्यूटी पर तैनात अन्य पुलिसकर्मियों की मदद से उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना के संबंध में कश्मीर जोन पुलिस का कहना है कि पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही मामले में FIR भी दर्ज कर ली गई है। तथ्यों और सबूतों को आधार पर आगे की जांच की जा रही है। जांच के बाद मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- पुलवामा में सुरक्षाबलों की टीम पर आतंकी हमला, फायरिंग में एक पुलिसकर्मी शहीद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+