पूंछ में जिस गुरुद्वारे पर पाकिस्तान ने की थी गोलीबारी, वहां पहुंच कर गृह मंत्री अमित शाह ने टेका मत्था
Jammu Kashmir: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इन दिनों जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने पुंछ में पाकिस्तान की ओर से हुई सीमा पार गोलीबारी से प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने गोलाबारी की चपेट में आए गुरुद्वारा सिंह साहिब का भी दौरा किया और वहां मत्था टेककर सरबत के भले की कामना की। इसके साथ ही वहां पर मौजूद लोगों ने स्थिति की जानकारी। इस दौरान गृह मंत्री के साथ LG मनोज सिन्हा मौजूद रहे।

स्थानीय लोगों ने बताया कितना नुकसान हुआ?
वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद पुंछ की निवासी जसकिरन कौर ने कहा,'हमने उन्हें बताया कि गोलीबारी में किसको कितना नुकसान हुआ है। पाकिस्तान ने जो कायराना हरकत की है, उससे लोग डरे हुए हैं। हमें उम्मीद है कि अमित शाह हमें हमारे नुकसान की भरपाई दिलाने में मदद करेंगे। हम उनके साथ हैं और उम्मीद है कि वह हमारे साथ देंगे। हम सुबह से ही उनकी एक झलक पाने का इंतजार कर रहे थे। हमें पूरा भरोसा है कि वह हमारे लिए कुछ करेंगे।'
ऑपरेशन सिंदूर के बाद बढ़ा तनाव
गौरतलब है कि 7 मई की सुबह भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों पर सटीक और प्रभावशाली हमला किया। इस कार्रवाई के जवाब में पाकिस्तान ने 8, 9 और 10 मई को भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की नाकाम कोशिश की। इसके साथ ही पाकिस्तान की आतंकी सेना ने जम्मू-कश्मीर के कई रिहायशी इलाकों में भी भारी गोलाबारी की, जिसमें कई निर्दोष नागरिकों की जान गई और व्यापक क्षति हुई। हालांकि, भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी ठिकानों को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। चार दिनों तक चले ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम को लेकर एक समझौता हुआ, जिससे तनावपूर्ण हालात पर फिलहाल विराम लगा।
BSF जवानों से की बात
इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीएसएफ जवानों से बातचीत की। उन्होंने बात करते हुए कहा कि, ऑपरेशन सिंदूर में अपनी परंपराओं को कायम रखते हुए जम्मू फ्रंटियर के बीएसएफ जवान, राजस्थान फ्रंटियर के बीएसएफ जवान और सुंदर कच्छ सीमा पर तैनात जवान, सभी ने पूरी सतर्कता के साथ सीमा की सुरक्षा की। जब पाकिस्तान ने हमारी सीमा और हमारे नागरिक आवासीय क्षेत्रों पर हमला किया, तो हमारे बीएसएफ जवानों ने जम्मू फ्रंटियर में 118 से अधिक पाकिस्तानी चौकियों को नष्ट कर दिया और क्षतिग्रस्त कर दिया'।
ये भी पढ़ें Operation Sindoor: 'सिंदूर स्टेशन' के नाम से जाना जाएगा ये मेट्रो स्टेशन, 31 मई को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन












Click it and Unblock the Notifications