Operation Sindoor: 'सिंदूर स्टेशन' के नाम से जाना जाएगा ये मेट्रो स्टेशन, 31 मई को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
Operation Sindoor: अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के ऐतिहासिक अवसर पर इंदौर के लोगों को बड़ी सौगात मिलने वाली है। मध्य प्रदेश की पहली मेट्रो सेवा इंदौर से शुरू होने जा रही है। इस ऐतिहासिक शुरुआत की पहली सवारी 31 मई को होगी, जिसका वर्चुअल शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल से 'महा महिला सम्मेलन' के दौरान करेंगे। वहीं 5.9 किलोमीटर के इस मेट्रो रूट पर कुल पांच स्टेशन हैं, और हर स्टेशन का नाम किसी वीर महिला के नाम पर रखा गया है। वहीं इसमें से एक स्टेशन का नाम रखा गया है 'सिंदूर स्टेशन', जो भारत की एक सफल सैन्य कार्रवाई 'ऑपरेशन सिंदूर' को समर्पित है। इसकी चर्चा चारों ओर हो रही है।

हर स्टेशन का नाम किसी वीर महिला के नाम पर
- सिंदूर स्टेशन- पाकिस्तान के खिलाफ भारत द्वारा की गई ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित।
- देवी अहिल्या स्टेशन
- रानी दुर्गावती स्टेशन
- अवंतिका बाई स्टेशन
- झलकारी बाई स्टेशन
पहले सप्ताह मेट्रो की सवारी होगी मुफ्त
मेट्रो की शुरुआत को खास बनाने के लिए पहले एक हफ्ते तक सभी यात्रियों के लिए मेट्रो की सवारी फ्री रखी गई है। यानी कोई टिकट नहीं, कोई झंझट नहीं बस आए और मजे से नई मेट्रो का अनुभव लीजिए। ये मौका सिर्फ सफर करने का नहीं, बल्कि शहर के नए दौर का हिस्सा बनने का है। इंदौर अब मेट्रो शहरों की लिस्ट में शामिल हो गया है और ये सब हो रहा है अहिल्याबाई होलकर के नाम पर, जो खुद भी बदलाव और सेवा की मिसाल थीं।
ये भी पढ़ें Operation Sindoor delegations: 'पाकिस्तान को सुधरना होगा, इंडिया अब चुप नहीं बैठता', शशि थरूर ने दी चेतावनी
गांधी नगर स्टेशन पर लगेगी अहिल्याबाई की प्रतिमा
शहरी विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मेट्रो स्टेशन और डिपो का निरीक्षण करते हुए एक खास जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि गांधी नगर स्टेशन पर देवी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा स्थापित की जाएगी, ताकि इंदौर की जनता अपने गौरवशाली इतिहास से रोजाना जुड़ सके। बाकी स्टेशनों पर शुरुआत में वीरांगनाओं की फोटो गैलरी लगाई जाएगी, जिनके नाम पर स्टेशन रखे गए हैं। बाद में, वहां उनकी भव्य प्रतिमाएं भी लगाई जाएंगी, जिससे लोग सिर्फ सफर ही नहीं करेंगे, बल्कि इन महान महिलाओं की कहानियों, संघर्षों और योगदानों से प्रेरणा भी लेते रहेंगे। ये पहल न सिर्फ मेट्रो को एक आधुनिक सफर का साधन बनाएगी, बल्कि इसे इतिहास और सम्मान की एक चलती-फिरती यादगार भी बना देगी।
ये भी पढ़ें Operation Sindoor: 'आतंकवाद ही है पड़ोसी मुल्क की पहचान', TMC नेता अभिषेक बनर्जी का पाकिस्तान पर तीखा हमला












Click it and Unblock the Notifications