J&K News: पुंछ में सेना पर आतंकी हमला, जवानों ने जवाबी फायरिंग की, आरोपी फरार

J&K News: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकवादी हमले थमने का नाम नहीं ले रहे है। शुक्रवार शाम आतंकवादियों ने भारतीय सेना के वाहनों पर हमला कर दिया। जिसके बाद जवानों को जवाबी फायरिंग करनी पड़ी। अभी तक किसी के घायल होने या मौत की कोई रिपोर्ट नहीं है। रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि शुरुआती गोलीबारी के बाद आतंकवादी भागने में सफल रहे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हमला तब हुआ है, जब उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी सहित उच्च पदस्थ अधिकारी बार-बार होने वाले आतंकी हमलों से निपटने के लिए रणनीति विकसित करने के लिए पुंछ में हैं।

Jammu Kashmir News

पिछले कुछ हफ्तों में इस क्षेत्र में सेना पर यह दूसरा आतंकी हमला है। आपको बता दें कि बीती 21 दिसंबर को राजौरी में घात लगाकर किए गए आतंकी हमले में सेना के चार जवान शहीद हो गए थे। जबकि 5 पांच अन्य घायल हो गए थे।

पीर पंजाल क्षेत्र राजौरी और पुंछ 2003 से आतंकवाद से मुक्त थे। लेकिन, अक्टूबर 2021 से बड़े हमले फिर से शुरू हो गए हैं। पिछले सात महीनों में, अधिकारियों और कमांडो सहित 20 सैनिक मारे गए हैं। पिछले दो वर्षों में इन क्षेत्रों में कार्रवाई में 35 से अधिक सैनिक मारे गए हैं।

सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने गुरुवार को कहा कि भारत के विरोधी राजौरी और पुंछ क्षेत्रों में आतंकवादियों को सहायता देने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पिछले पांच-छह महीनों में राजौरी और पुंछ में आतंकवाद बढ़ा है। ये चिंता की बात है। अगर आप देखें...2003 से पहले उस इलाके में आतंकवाद ख़त्म हो चुका था और 2017 तक वहां शांति थी। लेकिन अब, घाटी में स्थिति सामान्य होने के कारण, हमारे विरोधी वहां सक्रिय हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+