Jammu Kashmir: पुंछ में LOC के पास घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 2 आतंवादियों के मारे जाने की खबर
Jammu Kashmir Encounter: जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां नियंत्रण रेखा के पास गुरुवार 30 जनवरी को आतंकवादी गतिविधिया का पता चला। जिसके बाद सैनिकों ने सतर्क हो गए और गोलीबारी शुरू कर दी है। ऐसा बताया जा रहा है कि भारतीय सेना ने एलओसी पर आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को विफल कर दिया है।
इस दौरान दो आतंकवादियों के मारे जाने की खबर है। हालांकि, अभी तक भारतीय सेना की ओर से इस बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इस घटना ने एलओसी के पास स्थित करमाडा के ग्रामीणों में भय का माहौल पैदा कर दिया है। हालांकि, अभी तक ऑपरेशन जारी है। ऐसा बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम करीब 7 बजे पुंछ के खारी करमाडा सेक्टर में नाकाम कोशिश हुई।

भारत की दुर्गा बटालियन के सैनिकों ने देखा कि आतंकवादियों का एक समूह पाकिस्तान के कब्जे वाले इलाके से घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा है। सैनिकों द्वारा चुनौती दिए जाने पर, आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। सेना ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद कुछ देर तक गोलीबारी जारी रही।
हालांकि, अभी भी रुक रुककर गोलीबारी जारी है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। स्थानीय निवासी मंसूर अहमद के अनुसार,'हमारा क्षेत्र शांतिपूर्ण था, लेकिन आतंकवादियों ने घुसपैठ करने की कोशिश की। सेना ने जोरदार जवाब दिया। बहुत गोलीबारी हुई। हमें उम्मीद है कि सेना ने आतंकवादियों को बेअसर कर दिया होगा।'
उन्होंने कहा कि लोगों में डर व्याप्त है। एक अन्य स्थानीय निवासी मोहम्मद आरिफ ने बताया कि शाम करीब 6:45 बजे घर पर रहते हुए उन्हें गोलियों की आवाज सुनाई दी। उन्होंने बताया कि घुसपैठिए उनके इलाके में घुसने की कोशिश कर रहे थे और उम्मीद जताई कि सेना उन्हें खत्म करने में कामयाब हो गई है। काफी देर तक गोलीबारी जारी रही।
ये भी पढ़ें: Kathua: जम्मू कश्मीर के कठुआ में आतंकियों ने सेना कैंप को बनाया निशाना, ताबड़तोड़ की फायरिंग












Click it and Unblock the Notifications