'बाहरी हैं, जो भी नीतियां बनाई वे भी बाहरी लोगों के लिए', जम्मू में LG पर बरसीं प्रियंका गांधी, लिया आड़े हाथ

Jammu Kashmir Election: जम्मू कश्मीर में पहले और दूसरे चरण का चुनाव सफलता पूर्वक संपन्न हो गया। अब 1 अक्तूबर को तीसरे और आखिरी चरण के लिए वोटिंग होगी। इससे ठीक पहले शनिवार (28 सितंबर) को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी जम्मू पहुंचे और यहां चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने जम्मू के बिश्नाह में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'आपके उपराज्यपाल बाहरी हैं, जो भी नीतियां बनाई जा रही हैं, वे बाहरी लोगों के लिए हैं। बाहरी लोगों को ठेके दिए जा रहे हैं..आपकी रेत बाहर भेजी जा रही है, और जब आपको इसे खरीदना होता है, तो आपको यह अधिक कीमत पर मिलती है।'

Priyanka Gandhi News

इतना ही नहीं, प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि बाहरी कंपनियां यहां आकर सब कुछ लूट रही हैं। सभी ठेके अपने बाहरी मित्रों को दे दिए गए हैं। बाहरी कंपनियों को लाकर हमारे सभी छोटे व्यवसाय नष्ट किए जा रहे हैं। इतना ही नहीं, जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने अपनी दादी इंदिरा गांधी को भी याद किया।

प्रियंका ने कहा कि आपको शायद पता नहीं होगा कि मेरी दादी इंदिरा जी की हत्या से 4-5 दिन पहले हम घर पर बैठे थे, मैं 12 साल की थी, राहुल 14 साल का था। अचानक दादी ने कहा, मेरा कश्मीर जाने का मन कर रहा है, मैं चिनार के पेड़ देखना चाहती हूं जो पतझड़ में गिरते हैं। तो हम दोनों बच्चे थे और अपनी दादी के साथ जाने को लेकर बहुत खुश थे।

वो हमें कश्मीर लेकर आईं। पहली बार वो मुझे खीर भवानी के मंदिर ले गईं...फिर हम दिल्ली आ गए और 3-4 दिन बाद उनकी हत्या हो गई और वो शहीद हो गईं...और तब से मैं जब भी श्रीनगर जाती हूं तो खीर भवानी माता के दर्शन जरूर करती हूं और अपनी दादी को याद करती हूं। प्रकृति ने आपको सबकुछ दिया है, सुंदरता दी है, संसाधन दिए हैं।

दुनिया की फितरत है कि जब किसी के पास सबकुछ होता है तो जिसकी नीयत ठीक नहीं होती वो उसे छीनने की कोशिश करता है। एक तरह से बीजेपी नेताओं ने जम्मू-कश्मीर को अपनी राजनीतिक शतरंज का मोहरा बना लिया है। नीतियां यहां के लिए नहीं बनती हैं, नीतियां आपके लिए बनती हैं राजनीति करने के लिए मजबूर किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+