Jammu Kashmir Election Results 2024: PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने बताया कश्मीर की जनता क्या चाहती थी?
Jammu Kashmir Chunav Results 2024: जम्मू-कश्मीर में हुए चुनाव के आये रुझानों से यह साफ होता दिख रहा है कि कश्मीर में मोदी मैजिक नहीं चला। कमल खिलने की उम्मीद थी, लेकिन भाजपा के मुद्दे को जम्मू कश्मीर की जनता ने नकार दिया है।
चुनावी नतीजों पर पक्ष विपक्ष की प्रतिक्रियाएं भी आनी शुरू हो गई है। वहीं चुनावी परिणाम पर पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती भी मीडिया से मुखातिब हुईं उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि लोग एक स्थिर सरकार चाहते थे। जम्मू कश्मीर के लोगों ने सोचा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस ऐसा कर सकती है और बीजेपी को दूर रख सकती है।

Recommended Video
पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि मैं कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेतृत्व को शानदार प्रदर्शन के लिए मुबारकबाद देती हूं। जम्मू कश्मीर की जनता को बधाई देती हूं, जिन्होंने बेहतरी के लिए वोट किया। स्थिर सरकार के लिए जम्मू-कश्मीर के लोगों को वोट करने के लिए बधाई देती हूं। जनता ने स्पष्ट जनादेश दिया है, अगर यह नहीं होता तो कुछ भी गड़बड़ी हो सकती थी।
बीरवाह से JKNC उम्मीदवार शफी अहमद 20118 के साथ जीत दर्ज कर ली है। निर्दलीय उम्मीदवार नाज़िर अहमद खान को उन्होंने 4161 वोटों से हरा दिया है। उपविजेता नाज़िर अहमद को 15957 वोट मिले। तीसरे नंबर पर रहे निर्दलीय उम्मीदवार सारजन अहमद वागे को 12282 वोट मिले।
सेंट्रल शाल्टेंग सीट पर INC उम्मीदवार तारीक अहमद 18933 मतों के साथ जीत का तमगा अपने नाम कर लिया है। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार मोहम्मद इरफान शाह 14395 मतों अंतर से हरा दिया है। वहीं 4103 मतों के साथ तीसरे नंबर निर्दलीय उम्मीदवार नूर मोहम्मद शेख रहे।
चनापोरा से JKNC उम्मीदवार मुश्ताक गुरु ने 13717 मतों के साथ जीत का तमगा अपने नाम कर लिया है। उन्होंने JKAP उम्मीदवार सैयद मोहम्मद अलताफ बुखारी 5688 वोटों के अंतर से हराया है।किश्तवाड़ सीट से भाजपा उम्मीदवार शगुन परिहार ने 29053 वोट हासिल कर अपने नाम जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने 521 वोटों से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी JKNC उम्मीदवार सज्जाद अहमद किचलू को हरा दिया है। 28532 वोट हासिल कर JKNC उम्मीदवार उपविजेता बने।
नगरोटा से भाजपा उम्मीदवार देवेंदर सिंह राणा ने 48113 मत हासिल कर जीत का तमगा अपने नाम कर लिया है। अपने निकटतम प्रतिद्वंदी JKNC उम्मीदवार 30472 वोटों से हरा दिया है। जोगिंदर सिंह 17641 वोटों के साथ उपविजेता बने।












Click it and Unblock the Notifications