जम्मू-कश्मीर: गलती से सेना के जवान के हथियार में हुआ विस्फोट, गोली चलने से दूसरे जवान की मौत

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में तैनात एक जवान के हथियार में आग लग गई। जिससे हथियार से गोली निकल गई और एक अन्य जवान को लग गई। इससे जवान की मौत हो गई। इस घटना के संबंध में जानकारी देते हुए सेना के अधिकारियों ने बताया कि जिस जवान की मौत हुई है, वह तमिलनाडु के गुडलुर गांव का रहने वाला था। 27 वर्षीय जवान का नाम ईश्वरन था। जवान की तैनाती एलओसी के मनकोट सेक्टर में थी।

army hun men died

अधिकारियों के मुताबिक एक जवान के हथियार में अचानक से विस्फोट हो गया, जिससे निकलने वाली गोली दूसरे जवान को लग गई और वह घायल हो गया। ड्यूटी पर तैनात अन्य जवानों की मदद से ईश्वरन को मेंढर के एक उप-जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद जवान के शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

मामले में पुलिस ने सीआर पीसी की धारा 174 के तहत जांच शुरू कर दी है। वहीं सेना ने जिस जवान के हथियार में विस्फोट होने से गोली निकली थी, उसके खिलाफ कोर्ट ऑफ इंक्वायरी भी शुरू कर दी है। आपको बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं है, जब हथियार से गोली चलने की वजह से सेना के जवान की मौत हुई है। इससे पहले भी कई तरह के ऐसे मामले आ चुके हैं।

कई बार साथी जवान आपस में ही विवाद होने की वजह से दूसरे साथी पर गोली चला देते हैं। बीते दिनों भी एक जवान ने साथी जवान पर फायरिंग कर दी थी। जिससे उसकी मौत हो गई थी।

ये भी पढ़ें- भूटान और श्रीलंका की सेना सागर आईसीसीसी पहुंची, इंडियन आर्मी के साथ देखी स्मार्ट वर्किंग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+