Jammu Kashmir: सेना पर आतंकी हमले के अगले दिन पुंछ में मिले 3 शव, 8 संदिग्धों में शामिल थे मृतक

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में गुरुवार को सेना की गाड़ी पर आतंकी हमला हुआ जिसमें पांच जवान शहीद हो गए। घात लगाए बैठे भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने सेना की दो गाड़ियों पर हमला किया था। हमला जिले के 'बुफ्लियाज' और 'ढेरा की गली' इलाके में धत्यार मोड़ पर हुआ था।

हमले के अगले दिन यानी की शुक्रवार को तीन लोग संदिग्ध रूप से मृत पाए गए हैं। तीनों की डेडबॉडी उसी इलाके में मिली जहां सेना के वाहन पर हमला किया था। अधिकारियों का कहना है कि मृतक उन आठ लोगों में से थे, जिन्हें सेना ने सुरनकोट पुलिस स्टेशन क्षेत्र के धतियार मोड़ पर गुरुवार को हुए हमले के सिलसिले में पूछताछ के लिए उठाया था।

Jammu Kashmir Army

उन्होंने बताया,"बुफलियाज के टोपा पीर गांव के निवासी सफीर हुसैन (43 साल), मोहम्मद शौकत (27 साल) और शब्बीर अहमद (32 साल) की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई, लेकिन उनकी मौत का कारण अभी पता नहीं चला है।"

अधिकारियों ने बताया कि पुंछ के उपायुक्त चौधरी मोहम्मद यासीन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनय कुमार तीन लोगों की मौत की सुचना मिलने के बाद बुफलियाज पहुंचे, जबकि जम्मू संभागीय आयुक्त रमेश कुमार भी सुरनकोट गए हैं।

आपको बता दें, गुरुवार दोपहर भारी हथियारों से लैस तीन से चार आतंकवादियों ने सेना की एक मारुति जिप्सी और एक ट्रक को निशाना बनाया था। आतंकी बुफ्लियाज और ढेरा की गली इलाके में धत्यार मोड़ पर घात लगाकर बैठे थे। इस हमले में पांच सैनिक मारे गए जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। हमले के बाद आतंकवादियों ने कथित तौर पर कम से कम दो सैनिकों के शवों को क्षत-विक्षत कर दिया। आतंकी मृत सैनिकों में से कुछ के हथियार भी ले लिए। हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट (पीएएफएफ) ने ली है।

आपको याद दिला दें, बीते दिनों पकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) से 200 से 300 के करीब आतंकियों के घुसपैठ की तैयारी की भी खबर आई थी। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) ने कहा था कि परिस्थिति पर नजर रखी जा रही है।

यह देखें: PoK से भारत में घुसपैठ की तैयारी में करीब 300 आतंकवादी, अलर्ट पर सेना और BSF

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+