जम्मू कश्मीर: कुलगाम में 2 आतंकवादी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

श्रीनगर, 10 जनवरी: जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले के हसनपोरा इलाके में रविवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई थी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने देर रात 2 अज्ञात आतंकवादी को ढेर कर दिया। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मुठभेड़ की जानकारी देते हुए बताया कि 2 आतंकी मौत के घाट उतार दिए गए है। उनके पास से हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

terrorists

बता दें कि करीब आठ घंटे पहले सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच फायरिंग शुरू हो गई थी, जिसका सेना की ओर से जबरदस्त तरीके से जवाब दिया जा रहा था। वही अब सेना ने जवाबी फायरिंग में आतंकियों को ढेर कर दिया। हालाकि आतंकी किस संगठन से जुड़ है, इसकी फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

जानकारी के मुताबिक हसनपोरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी का सेना को खुफिया इनपुट मिली था, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाकर इलाके की घेराबंदी कर दी थी। सेना से घिरे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोली चलानी शुरू कर दी, जिसके जवाब में सेना ने भी फायरिंग करना शुरू कर दिया।

बता दें कि बीते कुछ दिनों के दौरान जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच कई मुठभेड़ की घटनाएं सामने आई हैं। इसी सप्ताह हुई ऐसी ही एक मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों को भारतीय जवानों ने ढेर कर दिया था। पिछले सात दिनों में 11 आतंकियों को मौत के घाट उतारा जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+