जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग बाजार में भीषण आग, कई होटल और दुकानें जलकर खाक,VIDEO

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग बाजार में शनिवार शाम एक बड़ी आग की घटना सामने आई है। इस भीषण आग में कई होटल और दुकानें जलकर राख हो गईं, जिससे करोड़ों की संपत्ति का नुकसान हुआ है। अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने के बाद दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।

घटना के अनुसार, गंदेरबल जिले के सोनमर्ग बाजार में स्थित एक होटल में अचानक आग लग गई, और लपटें तेजी से फैलने लगीं। आग की लपटें दूर से दिखाई दे रही थीं, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया गया है। हालांकि, अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

jammu jpg

सोनमर्ग के मुख्य बाजार में इस आग के कारण आसमान में काले धुएं के बादल दिखाई दे रहे हैं। आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं, लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि होटल में कितने लोग मौजूद थे और इस हादसे में किसी की जान गई या नहीं। आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है, और प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पूरी कोशिशें की हैं।

अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं के प्रभारी गुलाम हसन ने बताया कि "आग नियंत्रण में है। दुकानों, रेस्तरांओं में कोई अग्निशामक यंत्र नहीं लगाया गया था। हम उनसे अग्निशामक यंत्र लगाने के लिए कहते रहे हैं। छह से सात दमकल गाड़ियां मौके पर हैं। 40-45 दुकानें आग की चपेट में आ गई हैं।

इस घटना के बाद जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया, "सोनमर्ग बाजार में भीषण आग की घटना से बहुत दुखी हूं। मेरा कार्यालय जरूरतमंद लोगों तक हर संभव सहायता पहुंचाने के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं प्रभावित परिवारों और व्यवसायों के साथ हैं।"

यह भी पढ़ें 'यमुना जी को दिल्ली की पहचान बनाएंगे', PM मोदी ने किया बड़ा वादा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+