जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने मार गिराया एक दहशतगर्द, सर्च ऑपरेशन जारी
श्रीनगर, 01 जनवरी। नए साल के अवसर पर भी जम्मू-कश्मीर के आसमान में गोलीबारी की आवाजें गूंजती रही। इस बीच भारतीय सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी कामयाबी मिली। हमारे जवानों ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में जुमागुंड इलाके में हुए मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया। जम्मू-कश्मीर ने यह जानकारी मीडिया के साथ साझा की है, हालांकि मारे गए आतंकी की पहचान अभी नहीं की जा सकी है। पुलिस ने बताया कि जुमागुंड इलाके में सुरक्षाबलों ने एक दहशतगर्द को मौत के घाट उतार दिया।

बता दें कि नए साल की पूर्व संध्या भी श्रीनगर में देर रात सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें तीन आतंकवादी मारे गए। एक आतंकवादी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा हुआ था। उसकी पहचान सुहैल अहमद राथर के रूप में हुई है। आईजीपी कश्मीर के मुताबिक आतंकवादियों के पास से हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। इस मुठभेड़ में 4 जवान घायल भी हो गए हैं। पिछले 36 घंटों में कश्मीर घाटी में तीन अलग-अलग मुठभेड़ों में मारे गए आतंकवादियों की संख्या 9 हो गई। एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा, 'श्रीनगर में मुठभेड़ स्थल पर तीन अज्ञात आतंकवादी मारे गए। हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।'
यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में देर रात मुठभेड़ में मारे गए 3 आतंकी, एक जैश-ए-मोहम्मद का था खास
इस बीच जम्मू-कश्मीर के सीमाओं पर भारत-पाकिस्तान के बीच नए सिरे से संघर्ष विराम को अगले महीने एक साल पूरे होने वाले हैं। इस बीच पूंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर नए साल के अवसर पर दोनों देश के सौनिकों ने शनिवार को मिठाइयों का आदान-प्रदान किया। भारतीय रक्षा प्रवक्ता ने अपने एक बयान में इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर शांति और सद्भाव को बढ़ाना दोनों देशों की जिम्मेदारी है।












Click it and Unblock the Notifications