नए साल पर जम्मू-कश्मीर में हुई चार बड़ी घटनाएं, जानिए राजौरी में फायरिंग के अलावा और कहां पर क्या-क्या हुआ?
नए साल पर जम्मू-कश्मीर में चार बड़ी घटनाए हुई। ऐसे में आइए जानते हैं किस जगह पर क्या-क्या हुआ?

नए साल पर जम्मू-कश्मीर में चार बड़ी घटनाएं हुई हैं। पहली घटना जम्मू-कश्मीर के राजौरी में हुई। जहां पर आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिससे 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 10 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस-प्रशासन और सेना के जवान पहुंच गए हैं और सर्च अभियान चलाया जा रहा है। घायलों का इलाज करने वाले डॉक्टर ने बताया कि शरीर पर गोलियों के निशान मिले हैं।
CRPF जवानों के बंकर पर ग्रेनेड से हमला
दूसरी घटना सुबह श्रीनगर में हुई। जानकारी के मुताबिक यहां पर आतंकियों ने सीआरपीएफ के जवानों के बंकर पर ग्रेनेड फेंका था। हालांकि, ग्रेनेड बंकर पर न गिरने के बजाय रिहायसी इलाके में गिर गया। जिसकी वजह से कई आम नागरिक घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस जवान से छीनी राइफल
तीसरी घटना रविवार सुबह 12 बजे के आस पास हुई। जानकारी के मुताबिक दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के राजपोरा इलाके में सीआरपीएफ के जवान से एक आतंकी ने AK-47 राइफल छीन ली। हालांकि, शाम तक उसे गिरफ्तार कर लिया गया। रायफल छीनने वाले की पहचान 25 वर्षीय इरफान बशीर गनी के रूप में की गई है।
कुपवाड़ा में हथियार के साथ एक गिरफ्तार
चौथी घटना जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में हुई। यहां पर पुलिस और सेना ने नार्को-टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया। जानकारी के मुताबिक चटकड़ी करनाह इलाके में उमर अजीज नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 5 पिस्टल, 10 मैगजीन, 77 राउंड, 4 ग्रेनेड और 9.45 किलो हेरोइन बरामद हुई है। फिलहाल पुलिस ने उसके खिलाफ दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आपको बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं जब जम्मू-कश्मीर में इस तरह की घटनाएं हुई हैं। इससे पहले भी इस तरह के मामले आ चुके हैं।
ये भी पढ़ें- दिल्ली-एनसीआर में कोयले पर प्रतिबंध, दोषियों पर लगेगा भारी जुर्माना, सिर्फ इन्हें मिलेगी छूट












Click it and Unblock the Notifications