J&K: आतंकियों का साथ देने वालों पर कार्रवाई, जेल सुपरिटेंडेंट और स्कूल प्रिंसिपल बर्खास्त
Jammu and Kashmir, Jammu Kashmir, Jammu Kashmir government terminate, terminates Deputy Superintendent of Jail, Govt school Principal, terror links, terror links, जम्मू और कश्मीर, जम्मू कश्मीर, जम्मू कश्मीर सरकार समाप्त,
श्रीनगर, 02 नवंबर: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों को सेना का मुंहतोड़ जवाब मिल रहा है, जिसके बाद बौखलाए आतंकी आम लोगों को वहां अपना निशाना बनाकर दहशत कायम करने में लगे हुए हैं, ऐसे में आतंकियों की कुछ लोग मदद कर रहे हैं, जिसके खिलाफ अब जम्मू-कश्मीर सरकार एक्शन में आ गई है। सरकार ने आतंकी कनेक्शन की वजह से दो लोगों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया।

जानकारी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर सरकार ने जम्मू-कश्मीर जेल विभाग के जेल उपाधीक्षक फिरोज अहमद लोन और कथित आतंकी संबंधों के लिए सरकारी स्कूल, जीएचएसएस, बिजबेहरा के प्रिंसिपल जावेद अहमद शाह को नौकरी बर्खास्त कर दिया है।
दोनों लोगों पर आतंकवादी संगठनों के साथ एक्टिव कनेक्शन के तौर पर काम करने का गंभीर आरोप है। इन्हीं आरोपों की वजह से फिरोज अहमद लोन और जावेद अहमद शाह पर कार्रवाई की गई है। खबरों के मुताबिक जांच में दोनों कर्मचारियों के आतंकवादी संगठनों के साथ संबंध मिले हैं, जिसके बाद केंद्रशासित सरकार ने संविधान के अनुच्छेद 311 (2) (सी) के तहत कार्रवाई की।
इंडिया टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक जांच में खुलासा हुआ है कि साल 2012 में उमर अब्दुल्ला सरकार के कार्यकाल में तैनात हुए डीएसपी फिरोज अहमद लोन ने आतंकी कमांडरों के साथ मिलकर वहां के कुछ युवाओं को अवैध रूप से भेजने के लिए आपराधिक साजिश रची, ताकि उन्हें हथियार की ट्रेनिंग दी जा सके और फिर उन्हें हिजबुल मुजाहिदीन के सक्रिय आतंकवादियों के तौर पर वापस कश्मीर लाकर आतंकी साजिश को पूरा किया जाए।












Click it and Unblock the Notifications