जम्मू कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा से घुसपैठ, भारतीय सेना ने पकड़ा पाकिस्तानी युवक
नई दिल्ली, 22 मई। जम्मू जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास भारतीय सेना के एक संदिग्ध युवक को पकड़ा है। पूछताछ में पता चला है कि वह पाकिस्तानी नागरिक है। सेना ने युवक को जम्मू कश्मीर पुलिस के हवाले कर दिया है। वहीं पुलिस मामले को लेकर हरकत में आ गई है।

आर्मी ने रविवार को जम्मू जिले के खुर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक युवक को देखा। जब उससे पूछताछ की गई तो पता चला कि वह पाकिस्तानी नागरिक है। पाकिस्तानी युवकी उम्र 21 साल बताई जा रही है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच जारी है। घुसपैठ को लेकर जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications