'इतिहास मिटाया नहीं जा सकता, शाहजहां-अकबर को कैसे भूल सकते हैं?', फारूक अब्दुल्ला का केंद्र पर निशाना
फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि केंद्र सरकार अपने पैरों पर खुद गोली मार रही है। उन्होंने कहा कि मुगल शासन काल में कभी किसी हिंदू, ईसाई सिख को खतरा महसूस नहीं हुआ।

Farooq Abdullah: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने इतिहास को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने शनिवार को कहा कि इतिहास मिटाया नहीं जा सकता है। आप शाहजहां, अकबर, हुमायूं या जहांगीर को कैसे भूल सकते हैं?लाल किला और हुमायूं का मकबरा कैसे छुपाएंगे? केंद्र सरकार खुद के पैरों में गोली मार रही है।
उन्होंने कहा कि मुगलों ने 800 वर्षों तक शासन किया। इस शासन के दौरान किसी भी हिंदू, ईसाई या सिख को कभी भी खतरा महसूस नहीं हुआ। बता दें कि नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) ने 12वीं क्लास के इतिहास, हिंदी और सिविक्स समेत कुछ विषयों के सिलेबस में बदलाव किए हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक NCERT की बारहवीं की इतिहास की किताब से मुगल इतिहास का चैप्टर हटा दिया गया है। वहीं यूपी बोर्ड के तहत पढ़ाए जाने वाले बारहवीं क्लास के इतिहास के चैप्टर से मुगल शासन का इतिहास हटा दिया गया है। एनसीईआरटी के इसी बदलाव को लेकर फारूक अब्दुल्ला ने निशाना साधा है।
Recommended Video

बता दें कि नया सिलेबस शैक्षणिक वर्ष 2023-24 से प्रभावी होगा। सिलेबस में बदलाव सीबीएसई, यूपी और एनसीईआरटी पाठ्यक्रम का पालन करने वाले अन्य राज्य बोर्डों सहित सभी बोर्डों पर लागू होंगे। यावी देश में जहां कहीं भी NCERT की किताबें पढ़ाई जाती हैं, ये बदलाव हर जगह उन छात्रों को मिलेगा। बदलाव वाली नई किताबें जल्द ही मार्केट में आ जाएगी।
नया सिलेबस में 12वीं के छात्र मुगल दरबार का इतिहास नहीं पढ़ेंगे। NCERT ने मुगल 'किंग्स एंड क्रॉनिकल्स' से संबंधित चैप्टर को हटा दिया है। इतिहास की किताब 'थीम्स ऑफ इंडियन हिस्ट्री-पार्ट II' से मुगल दरबार (सी. 16वीं और 17वीं सदी) के इतिहास को हटा दिया गया है।
बताया जा रहा है कि 30 पन्नों को एनसीईआरटी ने हटाया है। किताब के पेज नंबर 225 के पहले पैराग्राफ में 16वीं शताब्दी के दौरान यूरोपियनों ने भारतीय शासकों के बारे में बताने के लिए मुगल शब्द का इस्तेमाल किया है। पेज नंबर 236 में बताया गया है कि अकबर ने फतेहपुर सीकरी को करीब से देखा था। इसे भी हटा दिया गया है।
यह भी पढ़ें- Tamil nadu में कांग्रेस की जीत के बीच फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान, कहा- 'ऐसा भारत बनाएंगे जहां...'












Click it and Unblock the Notifications