'जिंदगी के दो बूंद', बर्फबारी में जान पर खेल बच्चों को पोलिया ड्रॉप पिलाने पहुंचे स्वास्थ्यकर्मी, Video Viral
Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी जारी है। बर्फबारी के चलते लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। लेकिन इस बीच स्वास्थ्य कर्मियों की दरियादिली देखने को मिल रही है। बर्फबारी के बीच अपनी जान पर खेल कर स्वास्थ्यकर्मी अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं।
स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवा पिला रहे हैं। बांदीपोरा में भारी बर्फबारी के चलते स्वास्थ्यकर्मियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। गुरेज में बर्फबारी के चलते सड़कें बंद हो गई हैं। जिसके चलते स्वास्थ्य अधिकारी बूथ स्थापित नहीं कर सके।

छूट ना जाए कोई बच्चा
जम्मू-कश्मीर स्वास्थ्य विभाग ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें देखा जा रहा है कि कैसे स्वास्थ्यकर्मी अपनी जान पर खेलकर बर्फ से ढकी सड़कों पर चल रहे हैं। बर्फ के ऊपर तैर कर लोगों के घरों तक पहुंच रहे हैं। जिससे कोई बच्चा पोलियो की खुराक से छूट ना जाएं। पोलियो की बीमारी को जड़ से मिटाने के लिए स्वास्थ्यकर्मी पूरा प्रयास कर रहे हैं।
पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश
बता दें कि जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में शनिवार को ताजा बर्फबारी हुई। वहीं, मैदानी इलाकों में बारिश हुई। अधिकारियों ने कहा कि प्रसिद्ध स्की-रिसॉर्ट शहर गुलमर्ग और पर्यटक रिसॉर्ट शहरों सोनमर्ग और दूधपथरी में मध्यम से भारी बर्फबारी हुई। उन्होंने बताया कि गुरेज, कुपवाड़ा, बालटाल और ऊंचाई वाले कुछ अन्य शहरों में भी ताजा बर्फबारी हुई।
यह भी पढ़ें- बर्फ से ढकी पहाड़ी पर पहुंचे ढेरों बाराती, कपल ने कंपकपाती ठंड में रचाई शादी, सामने आया VIDEO












Click it and Unblock the Notifications