बर्फ से ढकी पहाड़ी पर पहुंचे ढेरों बाराती, कपल ने कंपकपाती ठंड में रचाई शादी, सामने आया VIDEO
हाल ही में गुजरात के एक कपल का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिन्होंने हिमाचल प्रदेश की स्पीति वैली में बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच शादी रचाई। अब शादी का ये ठंड से थरथरा देने वाला क्लिप खूब वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को मंत्रमुग्ध करके रख दिया है।
हिमाचल प्रदेश सरकार में सहायक जनसंपर्क अधिकारी अजय बनयाल ने इस क्लिप को एक्स पर शेयर किया है। कैप्शन में उन्होंने लिखा कि ऐसी भी शादी। प्रेमिका की जिद का चलते गुजरात का एक जोड़ा स्पीति पहुंचा और माइनस 25 डिग्री में मंडप सजा दिया। ये अपनी तरह का एक पहला मामला है। स्पीति में आज अनोखी शादी हुई। ये डेस्टिनेशन वेडिंग का एक शानदार उदाहरण है।

इंस्टाग्राम पर शेयर हुई रील में स्पीति घाटी में बर्फ की चादर के बीच कपल शादी की रस्म निभाता दिख रहा है। जोड़े को कंपकपाती ठंड से बचाने के लिए दस्ताने दिये जाते हैं। इसके बाद इस क्लिप को सबसे लंबी रोड ट्रिप वेडिंग एक्सपीडिशन का टैग भी दिया जाता है। जब शादी खत्म हो जाती है तो दुल्हन विदा होते समय भी बर्फ से भरी सड़क पर गाड़ी चलाती नजर आती है।
बर्फबारी के बीच हुई शादी के इस क्लिप को देखने के बाद लोग काफी हैरान हैं और जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि वीडियो देखकर ही कंपकंपी लग रही है। पता नहीं इन लोगों ने शादी की रस्में कैसे निभाई होंगी। बता दें कि अन्य बाराती तो यहां स्वेटर और गर्म कोट में पहुंचे थे। मगर दूल्हा और दुल्हन को देखने के बाद लोग काफी हैरान हो रहे हैं कि बिना गर्म कपड़ों के कैसे उन्होंने रस्में पूरी की होंगी।
गौरतलब है कि डेस्टिनेशन वेडिंग का क्रेज आजकल लोगों में खूब देखने को मिल रहा है। लोग कहीं दूर जाकर शादी रचाना पसंद करते हैं। सोशल मीडिया ट्रेंड कह लें या फिर दोस्तों और अपने करीबियों की च्वाइस। मगर लोगों को ये सब खूब पसंद आ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications