Gulmarg fashion show: कश्मीर में किसने कराया फैशन शो? रमजान महीने में अश्लीलता फैलाने का आरोप, राजनीति गर्म
Gulmarg fashion show: जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती क्षेत्र गुलमर्ग में हुए एक फैशन शो को लेकर बवाल मचा हुआ है। बता दें कि इस वक्त रमजान का महीना चल रहा है। इस दौरान इस तरह के कार्यक्रम को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। स्थानीय नेता रमजान के महीने में अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाया।
'रमजान के पवित्र महीने में...'
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के नेता मीरवाइज उमर फारूक ने इस मामले पर कड़ा विरोध जताते हुए इस शर्मनाक बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लिखा कि, यह अत्यंत शर्मनाक है कि रमजान के पवित्र महीने में गुलमर्ग में एक अभद्र फैशन शो आयोजित किया गया। जिसकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। जिससे लोगों में गहरा आक्रोश है।

'ऐसी अश्लीलता को कश्मीर में...'
मीरवाइज ने आगे लिखा कि, कश्मीर घाटी, जो अपनी सूफी और संत परंपरा के लिए प्रसिद्ध है और यहां के लोगों की गहरी धार्मिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है, में ऐसी घटनाओं को कैसे सहन किया जा सकता है? इसमें शामिल लोगों को तुरंत जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। पर्यटन को बढ़ावा देने के नाम पर ऐसी अश्लीलता को कश्मीर में बिल्कुल भी सहन नहीं किया जाएगा।
ये भी पढ़ें Omar Abdullah Family : मम्मा ईसाई, पापा मुस्लिम और खुद की हिंदू से शादी, गजब है 'कश्मीर के शेर' का परिवार
सीएम उमर अब्दुल्ला ने क्या कहा?
वहीं घटना को लेकर बढ़ रहे बवाल के बीच जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने इस घटना की निंदा की। उन्होंने कहा कि,'हमने एक जांच का आदेश दिया है। एक निजी पार्टी द्वारा एक 4 दिन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें एक फैशन शो हुआ और फैशन शो में कुछ ऐसी बातें थीं, जिन्होंने समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाई। जो मैंने वहां देखा, वह साल के किसी भी समय या रमजान के महीने में आयोजित नहीं किया जाना चाहिए था।'
'कानून टूटेगा, तो हम सख्त कार्रवाई करेंगे'
उन्होंने आगे कहा कि, 'यह कार्यक्रम किसी निजी पार्टी द्वारा आयोजित की गई थी। जिसमें सरकार की कोई भागीदारी नहीं थी। वहीं इसके लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी। कोई कानून टूटेगा, तो हम सख्त कार्रवाई करेंगे।'
किसने कराया था फैशन शो?
यह फैशन शो एक ब्रांड ने 7 मार्च को आयोजित किया था। यह ब्रांड खुद को 'लक्जरी हॉलिडे ब्रांड' कहता है। ब्रांड प्रमोशन के तहत गुलमर्ग में कंपनी ने अपने स्किन और एप्रेस स्की कलेक्शन को पेश किया। फैशन शो के दौरान मॉडल बर्फीली वादियों में छोटे कपड़े पहन कर फोटोशूट कराया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद कंपनी ने इस पोस्ट को हटा लिया है।
ये भी पढ़ें Omar Abdullah: उमर अब्दुल्ला बने जम्मू-कश्मीर के CM, जानिए उनके अब तक के राजनीतिक सफर को












Click it and Unblock the Notifications