ईडी की पूछताछ के बाद बोलीं महबूबा मुफ्ती- बीजेपी के खिलाफ बोलने की मिल रही सजा, देश में नहीं बचा है कानून
ईडी की पूछताछ के बाद बोलीं महबूबा मुफ्ती- देश में नहीं बचा है कानून
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी की मुखिया महबूबा मुफ्ती से आज (गुरुवार) ईडी ने पूछताछ की है। मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में पूछताछ के लिए ईडी ने उनको बुलाया था, जिसके बाद वो ईडी दफ्तर पहुंची। श्रीनगर में प्रवर्तन निदेशालय के दफ़्तर से निकलने के बाद महबूबा ने कहा कि बिजबेहाड़ा में मेरे पिता मुफ्ती सईद की जमीन थी। जिसके बेचे जाने को लेकर सवाल जवाब किए गए हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री के जो सीक्रेट फंड होते हैं, उनको कहां खर्च किया, इस पर पूछताछ हुई है।

Recommended Video
महबूबा मुफ्ती ने कहा कि उन्होंने कोई अनियमितता किसी भी तरह की नहीं की है। उनको भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा का विरोध करने का ये फल मिल रहा है। मुफ्ता ने कहा, आज सत्ता का विरोध इस देश में एक क्राइम बन चुका है। देश इस वक्त संविधान से नहीं, बल्कि एक पार्टी (भाजपा) के एजेंडे से चल रहा है।
महबूबा ने कहा कि इस देश को ईडी, सीबीआई और एनआईए जैसी एजेंसियां चला रही हैं। जो भी सत्ता के खिलाफ बोले या उनकी हां में हां ना मिलाए, उसके पीछे ये एजेंसी लगा दी जा रही हैं। उनको भी केंद्र तंग करने की कोशिश कर रहा है।
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती आज सुबह करीब 11 बजे ईडी के दफ्तर पहुंची थीं। मनी लॉन्ड्रिंग कानून से जुड़े एक मामले में नोटिस जारी कर उन्हें 15 मार्च को दिल्ली में आने को कहा गया था। जिस पर उन्होंने ईडी के अफसरों से गुजारिश की थी कि वह किसी वजह से दिल्ली नहीं आ पाएंगी। उनसे श्रीनगर स्थित कार्यालय में पूछताछ कर ली जाए। जिसके बाद उन्हें श्रीनगर बुलाया गया।












Click it and Unblock the Notifications