Love Story: लंदन के हॉस्पिटल में नर्स पर दिल हार बैठे थे Farooq Abdullah, ईसाई है पत्नी
Farooq Abdullah Love Story: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला के ऊपर बुधवार देर रात जानलेवा हमला हुआ है, हालांकि वो पूरी तरह से ठीक हैं, हमला करने वाले को पकड़ लिया गया है। आरोपी का नाम कमल सिंह जमवाल है , जो कि 61 साल का है, उसने कहा कि वो पिछले 20 साल से डॉ. फारूक अब्दुल्ला को मारना चाहता था।
फिलहाल कमल सिंह पुलिस की कस्टडी में हैं। वहीं आज फारुख अब्दुल्ला ने पीसी करके इस बारे में मीडिया और लोगों को जानकरी दी। उन्होंने कहा कि 'आप कितनी भी सिक्योरिटी बढ़ा लें, कातिल को हमेशा फायदा ही होता है। दिक्कत यह है कि हम ऐसे दौर में जी रहे हैं जहां आतंकवाद आसमान पर है।'

'हम इसे कंट्रोल नहीं कर सकते, उन्होंने यह भी कहा कि वह हमलावर की मंशा के बारे में कुछ नहीं जानते और बिना पूरी जांच के इसे सुरक्षा में चूक कहना जल्दबाजी होगी।'
Farooq Abdullah को संगीत, खेल और शायरी का शौक
आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर की राजनीति के प्रमुख और अनुभवी नेताओं में से एक डॉ फारूक अब्दुल्ला का राजनीति से इतर एक जिंदादिल इंसान की इमेज है। ज्वलंत मु्द्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखने वाले फारुख अब्दुल्ला को संगीत, खेल और शायरी का ही शौक है। राजनीति में आने से पहले फारूक अब्दुल्ला ने मेडिकल की पढ़ाई की थी और कुछ समय तक डॉक्टर के रूप में काम भी किया था।

लंदन के हॉस्पिटल में नर्स पर दिल हार बैठे थे Farooq Abdullah
उन्होंने लंदन से मेडिकल की पढ़ाई की है, एमबीबीएस की पढ़ाई और प्रैक्टिस के दौरान उन्हें वहां एक ईसाई नर्स मौली से प्यार हो गया और इसके बाद दोनों ने फैमिली की सहमति से शादी कर ली। आज भी मौली आधे टाइम इंडिया में और आधे वक्त इंग्लैंड में रहती हैं। जब दोनों की शादी हो रही थी तब बहुतों को लगता था कि ये रिश्ता टिक नहीं पाएगा कि लेकिन फारूक अब्दुल्ला और मौली के प्यार और समर्पण ने सभी को गलत साबित कर दिया।

Love Story: Farooq Abdullah की पत्नी है ईसाई
इस पॉवर कपल को शादी से 4 बच्चे (तीन बेटियां और एक बेटा) हैं। फारुक की बेटियों के नाम साफिया, हिना और सारा है जबकि बेटे का नाम उमर है। फारुख के बड़े दामाद ईसाई हैं, जबकि सारा ने हिंदू लड़के सचिन पायलट से शादी की थी , हालांकि आज दोनों अलग हो चुके हैं।

1982 में वे पहली बार CM बने थे Farooq Abdullah
यही नहीं उनके इकलौते बेटे उमर अब्दुल्ला ने भी सिख महिला पायल नाथ से शादी की थी लेकिन दोनों का भी रिश्ता 17 साल बाद खत्म हो गया, इस कपल को दो बेटे हैं, पायल दिल्ली में अपना ट्रांसपोर्ट का बिजनेस करती हैं। आपको बता दें साल 1982 में वे पहली बार जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री बने थे।












Click it and Unblock the Notifications