Jammu kashmir exit poll: रिपब्लिक भारत-गुलिस्तान न्यूज के अनुसार ये पार्टी कश्मीर में बना रही सरकार
Jammu and Kashmir Exit Poll: जम्मू-कश्मीर विधान सभा चुनाव के लिए तीन चरणों का मतदान1 अक्टूबर को संपन्न हो चुका है। जम्मू-कश्मीर की 90 निर्वाचन सीटों पर हुए चुनाव का वास्तविम परिणाम तो 8 अक्टूबर को चुनाव आयोग वोटों की गिनती के बाद जारी करेगा।
हालांकि आज हरियाणा में चुनाव संपन होने के बाद तमाम एजेंसियों ने शाम 6 बजे से एग्जिट पोल के नतीजे जारी कर दिया था। जिसके आधार पर ये अनुमान लगाया जा सकता है कि अगली सरकार किस पार्टी की बनने की संभावना है। आइए जानते हैं रिपब्लिक भारत और गुलिस्तान न्यूज के एग्जिट पोल के अनुसार किस पार्टी को कितनी सीट मिल रही हैं और जम्मू-कश्मीर में किसकी बन रही है सरकार?

रिपब्लिक भारत और गुलिस्ता एग्जिटा पोल की माने तो भाजपा और विरोधी पार्टी नेशनल कान्फ्रेंस यानी फारुख अब्दुल्ला की पार्टी को बराबर सीटें मिलती नजर आ रही हैं।
रिपब्लिक भारत और गुलिस्ता (Gulsitंa) Exit Poll
- नेशनल कॉन्फ्रेंस- 28-30 सीट
- पीडीपी- 05-07 सीट
- कांग्रेस- 03-06 सीट
- बीजेपी- 28-30 सीट
- आप- 01-00 सीट
- एपीएनआई- 01-02 सीट
- एपीआई- 01-02 सीट
- सीपीआईएम- 0-1 सीट
- जेकेपीसी- 0-2 सीट
- अन्य- 05-09 सीट

एग्जिट पोल के रुझान सामने आने के साथ ही यह उम्मीद और बढ़ गई है कि जम्मू-कश्मीर में संभावित अग्रणी पार्टी कौन होगी। हालांकि भाजपा और कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन मुख्य दावेदार हैं, लेकिन इंजीनियर राशिद की पार्टी और पीडीपी के प्रभाव को कम करके नहीं आंका जा सकता। विशिष्ट क्षेत्रों में मजबूत पकड़ के साथ, ये पार्टियां अपनी संभावनाओं को लेकर आशावादी हैं। हालांकि, अंतिम परिणाम 8 अक्टूबर को देखने को मिलेंगे, जो निश्चित रूप से दिखाएगा कि जम्मू-कश्मीर में किसकी सत्ता संभालेगा।












Click it and Unblock the Notifications