जम्मू कश्मीर: शोपियां में चल रहा एनकाउंटर, सेना ने एक आतंकी को किया ढेर

श्रीनगर, 01 अप्रैल। जम्मू कश्मीर सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। यह मुठभेड़ शोपियां जिले के तुकवंगाम इलाके में चल रही है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया कि शोपियां में चल रहे एनकाउंटर में एक आतंकी को मार गिराया गया है। ऑपरेशन अभी भी चल रहा है, आगे की जानकारी जल्द ही सामने आएगी। रिपोर्ट के मुताबिक सुरक्षाकर्मियों को इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। फिलहाल जम्मू कश्मीर पुलिस और सेना के जवान इस एनकाउंटर में हिस्सा ले रहे हैं।

encounter

सुरक्षाकर्मियों ने गुरुवार कीरात को ही इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया था और इलाके को खाली करा लियाथा। पुलिस को इलाके में आतंकियों के होने का इनपुट मिला था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने गोली चला दी, जिसके बाद एनकाउंटर शुरू हो गया। एनकाउंटर के दौरान एक आतंकी की मौत हो गई है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि आतंकी किस संगठन से जुड़ा था या उसकी पहचान क्या है।

इससे पहले श्रीनगर के रैनावारी में मंगलवार को आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया था। मारे गए आतंकियों में एक आतंकी पहले पत्रकार था, वह न्यूज पोर्टल भी चलाता था। आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया था कि मुठभेड़ में लश्कर और टीआरएफ के दो स्थानीय आतंकियों की मौत हो गई है। इन लोगों के नाम पहले कई अपराध में शामिल थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+