जम्मू कश्मीर में चल रहा एनकाउंटर, सेना ने एक आतंकी को किया ढेर

श्रीनगर, 01 अक्टूबर। जम्मू कश्मीर में सुरक्षाकर्मियों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर चल रहा है। यह एनकाउंटर शोपिया के रखामा इलाके में चल रहा है। जम्मू कश्मी पुलिस ने बताया कि उसे इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। जब हम यहां सर्च ऑपरेशन के लिए पहुंचे तो आतंकियों ने गोली चला दी, जिसके बाद एनकाउंटर शुरू हो गया। जम्मू कश्मीर पुलिस के अनुसार एनकाउंटर में एक आंतकी की मौत हो गई है, हालांकि अभी उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

encounter

बता दें कि कुछ दिन पहले भी उत्तरी कश्मीर के बांदिपोरा में सेना की आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई थी। यह मुठभेड़ लश्कर ए तैयबा के कमांडर समेत दो आतंकियों के साथ हुई थी। सेना ने दोनों ही आतंकियों को ढेर करने में सफलता हासिल की थी। जिन दो आतंकियों को सेना ने ढेर किया था उनपर आरोप था कि उन्होंने भाजपा नेता शेख वसीम बारी, उनके भाई उमर सुल्तान व पिता बशीर अहमद शेख की पिछले साल 8 जुलाई को हत्या की थी। जिन आतंकियों को सेना ने ढेर किया है उनकी पहचान आजाद शाह और आबिद हक्कानी के रूप में हुई। आबिद लश्कर का कमांडर था जबकि आजाद भाजपा नेताओं की हत्या में शामिल था। इन लोगों के पास से सुरक्षाकर्मियों को भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद मिले थे।यही नहीं कुछ हफ्ते पहले जब सेना ने उरी सेक्टर के पास सर्च ऑपरेशन चलाया था तो सेना को हिजबुल के एक आतंकी को पकड़ने में सफलता मिली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+