जम्मू के सुंजवान इलाके में चल रहा एनकाउंटर, एक जवान शहीद, 2 आतंकी ढेर
श्रीनगर, 22 अप्रैल। जम्मू कश्मीर के सुंजवान में सेना और आतंकियों के बीच एनकाउंटर चल रहा है। इस एनकाउंटर में एक जान शहीद हो गया है, जबकि चार जवान घायल हो गए हैं। जम्मू जोन के एडीजी मुकेश सिंह ने बताया कि हमने रात को पूरे इलाके को खाली करा लिया था और इसे चारो ओर से घेर लिया था। एनकाउंटर अभी भी चल रहा है, आतंकी ऐसा लगता है कि घर के भीतर छिपे हैं, हम उन्हें बाहर लाने की कोशिश कर रहे हैं।जम्मू जोन के अडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस मुकेश सिंह ने बताया कि एनकाउंटर में दो आतंकी मारे गए हैं। अभी भी इलाके में सर्च ऑपरेशन चल रहा है।

Recommended Video
मुकेश सिंह ने बताया कि कल रात हमे इनपुट मिला था, जिसके बाद इलाके को घेर लिया गया था, हमने सीआरपीएफ, बीएसएफ के जवानों, पुलिस के जवानों को यहां लगाया गया था। जब आतंकियों ने बाहर निकलकर भागने की कोशिश की तो जवानों ने इन्हें भागने नहीं दिया। आज फिर से ऑपरेशन चला, नजदीक की आर्मी यूनिट को बुला लिया गया था। एनकाउंटर में दो आतंकियों को मार दिया गया है। जिस तरह के हथियार इनके पास हैं, उसे देखकर लगता है कि ये लश्कर या जैश के आतंकी हैं। हो सकता है कि इन आतंकियों के मंसूबे खराब हो, लेकिन जिस हिसाब से कार्रवाई की गई है, दोनों आतंकियों को ढेर कर दिया गया है। दो एके 47 राइफल, यूबीजीएल, 8-10 कारतूस और सैटेलाइट बरामद किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications