जम्मू-कश्मीर में फिर हिली धरती, महसूस किए गए 4.0 तीव्रता के भूकंप के झटके
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कटरा जिले में मंगलवार की सुबह भूंकप के झटके महसूस किए गए। कटरा से 84 किमी पूर्व में आज 0856 घंटे की रफ्तार से झटके महसूस किए गए है। जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4-0 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, मंगलवार की सुबह आठ बजकर 49 मिनट पर महसूस किए गए थे। इस दौरान लोग सहम उठे और घरों से बाहर निकल आए। हालांकि अभी तक किसी भी प्रकार के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

जम्मू-कश्मीर के कटरा जिले 4.0 तीव्रता का भूंकप महसूस किया है। इस भूकंप का केंद्र कटरा से लगभग 84 किलोमीटर पूर्व में था। नैशनल सेंटर फॉर सिस्मलॉजी के मुताबिक भूकंप का केंद्र जमीन से लगभग दस किलोमीटर नीचे था। इससे पहले 27 जून को भी जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। यहां हेनले से 332 किमी पूर्वोत्तर में भूकंप का केंद्र था। जिसकी तीव्रता रिक्टर स्टेल पर 4.4 मापी गई है। बताया जा रहा है कि भूकंप शनिवार दोपहर 12.32 बजे आया था। इस बात की जानकारी नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी ने दी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 14 से 16 जून के बीच बार-बार जम्मू-कश्मीर की धरती भूकंप के कारण हिली थी। हालांकि अब तक किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। 16 जून के आए भूकंप का केंद्र भी कटरा से 85 किलोमीटर पूर्व में था और तीव्रता 3.9 मापी गई थी। अधिकारियों ने कहा था कि सुबह भूकंप का केंद्र तजाकिस्तान क्षेत्र में था और इसकी गहराई पृथ्वी की सतह के भीतर 100 किलोमीटर थी। भूकंप की दृष्टि से कश्मीर ऐसे क्षेत्र में स्थित है जहां भूकंप आने की अत्यधिक आशंका रहती है। पहले भी कश्मीर में भूकंप ने खासा कहर बरपाया है। 8 अक्टूबर, 2005 को रिक्टर पैमाने पर 7.6 तीव्रता के भूकंप से जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के दोनों ओर 80,000 से अधिक लोग मारे गए थे।












Click it and Unblock the Notifications