Jammu-Kashmir: न्यू ईयर सेलिब्रेट करने गए तीन दोस्तों की संदिग्ध हालात में मौत, डोडा के भद्रवाह में मिला शव
Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के भद्रवाह कस्बे में नए साल का जश्न मनाने गए तीन दोस्तों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बुधवार शाम की है।
मृतकों की पहचान 39 वर्षीय मुकेश सिंह, आशुतोष और सनी के रूप में हुई है। तीनों जम्मू के रहने वाले थे और नए साल के जश्न के लिए भद्रवाह आए थे।

न्यू ईयर सेलिब्रेट करने गए थे भद्रवाह
डोडा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संदीप मेहता ने बताया कि आशुतोष द्वारा अपने परिवार के कई कॉल का जवाब न देने के बाद पुलिस को सूचित किया गया। एसएसपी मेहता ने बताया, "हमें जम्मू से एक कॉल आया जिसमें बताया गया कि आशुतोष नाम का एक व्यक्ति अपने दो दोस्तों के साथ नया साल मनाने के लिए भद्रवाह आया था। वह फोन कॉल का जवाब नहीं दे रहा था।"
ये भी पढ़ें: Pakistani terrorists: 2024 में जम्मू-कश्मीर में मारे गए 60% आतंकी पाकिस्तानी, स्थानीय भर्ती के ना बराबर
#WATCH J&K | Senior Superintendent of Police (SSP) Doda, Sandeep Mehta says, "...We received a call from Jammu that a person named Ashutosh who came with his two friends in Bhaderwah to celebrate the new year - was not responding to phone calls... Our team tracked and located… pic.twitter.com/wAQoXouMBs
— ANI (@ANI) January 2, 2025
उन्होंने कहा, "हमारी टीम ने उनका पता लगाया और उन्हें ढूंढ निकाला। वे एक होटल के कमरे में थे। दरवाजा अंदर से बंद था। जब टीम कमरे में पहुंची तो उन्होंने तीनों लोगों को बेहोश पाया।"
मौत की वजह का नहीं हुआ है खुलासा
एसएसपी मेहता ने बताया कि डॉक्टरों ने घटनास्थल पर ही पीड़ितों को मृत घोषित कर दिया था। घटनास्थल का विश्लेषण करने और अतिरिक्त साक्ष्य एकत्र करने के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया।
उन्होंने कहा, "उनकी मौत के पीछे की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाने के लिए औपचारिक जांच चल रही है। हम सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं और प्रारंभिक कारण दम घुटना प्रतीत होता है।"
ये भी पढ़ें: Katra Ropeway: जम्मू-कश्मीर में विरोधी दलों के साथ क्यों हुई BJP?












Click it and Unblock the Notifications