Devyani Rana Caste: 'कैलिफोर्निया रिटर्न' देवयानी राणा की जीत में पिता की मौत का खेला? जानें जाति क्या?
Devyani Rana Caste: जम्मू-कश्मीर की नगरोटा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में BJP की युवा उम्मीदवार देवयानी राणा ने धमाकेदार जीत दर्ज की। मात्र 30 साल की देवयानी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी उमर अब्दुल्ला की पार्टी JKNP के उम्मीदवार हर्ष देव सिंह को 24,647 वोटों के बड़े अंतर से पछाड़ दिया। यह जीत इसलिए भी खास है क्योंकि यह सीट देवयानी के पिता और दो बार के विधायक स्व. देवेंद्र सिंह राणा की कर्मस्थली थी।
पिता की मौत के ठीक एक साल बाद बेटी ने उसी सीट पर रिकॉर्ड मार्जिन से जीत हासिल की। आइए जानते हैं देवयानी राणा की जीत में पिता की मौत का क्या खेला? क्या है जाति?

Who Is Devyani Rana: आखिर कौन हैं देवयानी राणा?
- उम्र: 30 साल
- जाति: राजपूत (डोगरा रॉयल फैमिली से ताल्लुक रखने वाला प्रभावशाली राणा खानदान)
- शिक्षा: अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, लॉस एंजिल्स (UCLA) से BA इकोनॉमिक्स (2016)
- पार्टी पद: भाजपा जम्मू-कश्मीर युवा मोर्चा की उपाध्यक्ष (फरवरी 2025 में नियुक्त)
- पेशा: बिजनेसवुमन और पॉलिटिशियन

- Devyani Rana Net Worth- देवयानी राणा की कुल संपत्ति कितनी? : ₹91 लाख+ (चुनावी हलफनामा 2025)
- Devyani Rana Family- देवयानी राणा के परिवार में कौन-कौन?: तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी। पिता स्व. देवेंद्र सिंह राणा (केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के छोटे भाई), चाचा सुरजीत सिंह सलाठिया (पूर्व विधायक)
- पिता की मौत से मिली भारी सहानुभूति
- डोगरा राजपूत वोटों का एकतरफा समर्थन
- BJP की मजबूत संगठन शक्ति और मोदी लहर
Devyani Rana Father Devendra Singh Rana Death: पिता की मौत बनी सबसे बड़ी सहानुभूति!
देवेंद्र सिंह राणा का 31 अक्टूबर 2024 को फरीदाबाद में लंबी बीमारी से निधन हो गया था। वह जम्मू की राजनीति में 'वॉयस ऑफ जम्मू' कहे जाते थे। पहले नेशनल कॉन्फ्रेंस के कद्दावर नेता और उमर अब्दुल्ला के करीबी रहे, लेकिन अनुच्छेद-370 हटने के बाद 2021 में NC छोड़ BJP में शामिल हो गए थे। पिता के निधन के बाद देवयानी लगातार नगरोटा क्षेत्र के दौरे करती रहीं। नामांकन से पहले माता वैष्णो देवी के दर्शन किए - ठीक वैसे ही जैसे उनके पिता किया करते थे। चाचा सुरजीत सिंह सलाठिया ने प्रचार में कहा था, 'देवयानी को दुनिया की कोई ताकत नहीं हरा सकती।'

Devyani Rana California Returning: कैलिफोर्निया से लौटकर सीधे राजनीति में एंट्री
अमेरिका से अर्थशास्त्र की डिग्री लेकर लौटीं देवयानी ने कभी सोचा भी नहीं था कि इतनी जल्दी राजनीति में इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। BJP ने उन्हें युवा चेहरा और महिला कार्ड के तौर पर आगे किया। नतीजा जीत!

Devyani Rana Winning Three Facters: राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि इस जीत में तीन फैक्टर मुख्य रहे:-
नगरोटा से देवयानी राणा की यह जीत जम्मू क्षेत्र में BJP के बढ़ते दबदबे का नया अध्याय है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि 30 साल की यह कैलिफोर्निया रिटर्न नेता आगे जम्मू-कश्मीर की राजनीति में कितना बड़ा रोल प्ले करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications