POK को वापस लाना है तो लाइए लेकिन.., विदेश मंत्री जयशंकर के बयान पर उमर अब्दुल्ला ने तंज कसते हुए किया चैलेंज
Omar Abdullah On PoK: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने लंदन के चैथम हाउस में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) को खाली कराने को लेकर गरजते हुए बयान दिया। उन्होंने कश्मीर की स्थिति और भारत सरकार की ओर किए गए प्रयासों के बारे में बात की और कहा 'हम जिस हिस्से की प्रतीक्षा कर रहे रहे हैं वह जम्मू कश्मीर का हिस्सा है जिस पर पाकिस्तान का अवैध नियंत्रण है, जब इसका समाधान हो जाएगा तब कश्मीर का मुद्दा हल हो जाएगा।
एस जयशंकर के इस बयान पर जमकर सियासत गरमा गई है। गुरुवार को जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सरकार पर तंज कसते हुए चैलेंज किया है।

गुरुवार को कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने विधानसभा में विदेश मंत्री जयशंकर के बयान पर कहा 'अगर केंद्र सरकार पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) को वापस ला सकती है तो उसे आज ही ऐसा करना चाहिए। इसके साथ ही उमर ने चीन के कब्जे वाले भारत के उस हिस्से को भी वापस लाने के लिए कहा जिसे 1963 में चीन को सौंप दिया गया था।
उमर अदुल्ला ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा अब विदेश मंत्री अधिकृत कश्मीर(PoK) को वापस लाने की बात कही है, जब 'कारगिल युद्ध का युद्ध तो क्या वापस आया, वो मौका था ना पाकिस्तान से पीओके वापस लेने का, बहाना था हमारे पास, पाकिस्तान ने हमला किया था लेकिन भारत सरकार ने ऐसा नहीं किया, अगर वापस लाने का इतना शौक था तो पीओके उस सयम वापस लाते, चलिए उस समय नहीं ला पाए तो अब लाइए
सीएम उमर अब्दुल्ला ने आगे कहा "वो बिलकुल पीओके वापस लाएं क्या हमने उन्हें रोका है, अगर पीओके वापस लाना है तो लाइए लेकिन आप जम्मू कश्मीर का मैप देखते हैं तो उसमें हमारा एक हिस्सा पाकिस्तान के पास है लेकिन दूसरा हिस्सा चीन के पास भी है, कोई इस बारे में बात क्यों नहीं करता? अगर आप पीओके वापस ला रहे हैं तो मेहराबानी करके चीन वाला हिस्सा भी वापस लाएं।"
अंत में जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर ने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने को लेकर घेरते हुए कहा "आपने तो जम्मू-कश्मीर के नक्शे को दो टुकड़ों में कर दिया, ये कहते हैं कि लद्दाख के लोग भी ये ही चाहते थे, क्या आपने लद्दाख के लोगों से ये पूछाा था कि आखिर वो क्या चाहते हैं?"
#WATCH | Mumbai: On row over his statement, RSS leader Bhaiyyaji Joshi says, "Due to one of my statements, a misunderstanding has occurred. There is no question that the language of Mumbai is not Marathi. The language of Maharashtra is Marathi. Mumbai is in Maharashtra and… pic.twitter.com/1dS7kj90sa
— ANI (@ANI) March 6, 2025












Click it and Unblock the Notifications