30 साल बाद घाटी में लौटी रौनक, पुलवामा-शोपियां में सिनेमा हॉल का उद्घाटन, LG सिन्हा ने ट्वीट कर कही बड़ी बात
जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के लिए रविवार का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ। पुलवामा और शोपियां में बहुउद्देशीय सिनेमा हॉल का उद्घाटन किया गया। इसमें मूवी स्क्रीनिंग, इंफोटेनमेंट और युवाओं के स्किलिंग की सुविधाएं मिलेंगी।
श्रीनगर, 18 सितंबर: जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के लिए रविवार का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ। पुलवामा और शोपियां में बहुउद्देशीय सिनेमा हॉल का उद्घाटन किया गया। इसमें मूवी स्क्रीनिंग, इंफोटेनमेंट और युवाओं के स्किलिंग की सुविधाएं मिलेंगी। जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने जानकारी देते हुए अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है।

उन्होंने सिनेमा हॉल में बैठे कई फोटो ट्वीट किया है। तस्वीरों में लेफ्टिनेंट गवर्नर बॉलीवुड फिल्म "भाग मिल्खा भाग" की स्क्रीनिंग में शामिल हुए हैं। कई उद्देश्यों के लिए यह सिनेमा हॉल बनाया गया है। फिल्म स्क्रीनिंग के अलावा, जम्मू और कश्मीर फिल्म विकास परिषद (जेकेएफडीसी) द्वारा केंद्र शासित प्रदेश को शूटिंग और फिल्मों के प्रोडक्शन समेत कई उद्देश्यों के लिए बनाया गया है।
आतंकी हमले के बाद हॉल बंद
1990 के दशक की शुरुआत में कश्मीर में आतंकवाद के प्रसार के बीच सिनेमा हॉल बंद कर दिए गए थे। 1980 के दशक के अंत तक अकेले घाटी में लगभग एक दर्जन सिनेमा हॉल चालू थे। आतंकी धमकी मिलने के बाद मालिकों ने हॉल को बंद कर दिया था।
30 साल बाद लौटी रौनक
कुछ सिनेमाघरों को फिर से खोलने का प्रयास किया गया। हालांकि, सितंबर 1999 में श्रीनगर में लाल चौक के बीचोबीच रीगल सिनेमा पर ग्रेनेड हमले के बाद अन्य सिनेमाघर जो बाद में खोले गए उसे बंद कर दिए गए। एलजी सिन्हा ने रविवार को कहा कि उसने सूचना प्रसार और युवाओं के कौशल बढ़ाने के लिए सिनेमा हॉल का उद्घाटन किया है।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर : राजौरी में खाई में गिरी यात्री बस, चार लोगों की मौत, उपराज्यपाल ने जताया शोक












Click it and Unblock the Notifications