जम्मू-कश्मीर : राजौरी में खाई में गिरी यात्री बस, चार लोगों की मौत, उपराज्यपाल ने जताया शोक
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। bus accident Bhimber Gali Rajouri jammu kashmir
राजौरी (जम्मू-कश्मीर), 15 सितंबर : यात्रियों को लेकर जा रही एक बस राजौरी जिले के भीमबेर गली के पास गुरुवार सुबह गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।

उपराज्यपाल ने जताया शोक
राजौरी बस हादसे के संबंध में मंजाकोट तहसीलदार जावेद चौधरी ने जानकारी दी। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हादसे पर दुख जताया है। जम्मू-कश्मीर एलजी के कार्यालय से जारी बयान में मनोज सिन्हा ने कहा, राजौरी में हुए दर्दनाक हादसे में लोगों की मौत से दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। जिला प्रशासन हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications