'तथ्यों को स्वीकार करने से कतरा रही BJP', राहुल गांधी के चीन वाले बयान पर महबूबा मुफ्ती का मोदी सरकार पर हमला
Mehbooba Mufti Rahul Gandhi China Statement: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को राहुल गांधी के चीन वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ आज की बात नहीं है कि राहुल गांधी इसके बारे में बात कर रहे हैं। वे पिछले कई वर्षों से इस मुद्दे को उठा रहे हैं कि चीनी सेना लद्दाख क्षेत्र में आई है।
पीडीपी प्रमुख ने कहा कि लेह के लोग ने यह दावा किया है कि वे अब अपने जानवरों को नहीं ले जा सकते, क्योंकि चीन ने उस जमीन पर कब्जा कर लिया है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा तथ्यों को स्वीकार करने से कतरा रही है।

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि चीनी सेना ने 1 हजार किलोमीटर से अधिक जमीन पर कब्जा कर लिया है। यह जमीन पशुओं को चराने वाली है। जहां लोग पशुओं को लेकर चराने जाते हैं। लेह के लोग अपने जानवरों को चराने के लिए ले जाते थे। अब वो वहां नहीं जा सकते हैं।
Recommended Video
पीडीपी प्रमुख ने कहा कि अगर बीजेपी फैक्ट स्वीकार कर लेती है तो लोगो पूछेंगे कि इन्होंने क्या किया। इसलिए बीजेपी तथ्य स्वीकार नहीं कर रही है। चीन को कैसे आप बाहर निकालोगे। चीन से 30-40 बार बात हुई। उस बातचीत में चीनी सैनिक को वापस धकेलने में नाकामयाब हो गए।
यह भी पढ़ें- 'नेहरू और अभी के कश्मीर की तुलना', महबूबा मुफ्ती ने दो तस्वीरें शेयर कर खड़ा कर दिया विवाद












Click it and Unblock the Notifications