Jammu Kashmir Elections: बीजेपी ने 10 उम्मीदवारों की जारी की छठी सूची, 5 सीटों पर मुस्लिमों को दिया टिकट
Jammu Kashmir Assembly elections 2024: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रविवार 08 सितंबर को अपनी छठी लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में कुल 10 उम्मीदवारों के नाम हैं, जिसमें से 5 मुस्लिम प्रत्याशी हैं।
बीजेपी ने करनाह विधानसभा सीट से मो. इदरीस करनाही को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, हंदवाड़ सीट से गुलाम मोहम्मद मीर, सोनावारी सीट से अब्दुल रशीद खान को प्रत्याशी घोषित किया है।

बांदीपोरा सीट पर नसीर अहमद लोन, गुरेज सीट पर फकीर मोहम्मद खान और ऊधमपुर पूर्व सीट पर आर.एस पठानिया को चुनावी मैदान में उतारा है। इतना ही नहीं, कठुआ सीट से भरत भूषण को प्रत्याशी बनाया है।
बिश्नाह सीट से राजीव भगत को, बाहु सीट से विक्रम रंधावा और मढ़ सीट से सुरिंद भगत को बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। आपको बता दें कि पार्टी इससे पहले 5 लिस्ट और जारी कर चुकी है। हालांकि हर लिस्ट के बाद पार्टी के अंदर नाराजगी देखने को मिली है।
तीन चरणों होगा चुनाव
जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव तीन चरणों में होने हैं। पहले चरण का चुनाव 18 सितंबर को होगा। वहीं, दूसरे और तीसर चरण के चुनाव के लिए वोटिंग 25 सितंबर और एक अक्टूबर को होगी। वहीं, 8 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी।












Click it and Unblock the Notifications