Bharat Jodo yata in J&K: खराब मौसम और भूस्खलन के चलते रामबन, बनिहाल में दोपहर की पदयात्रा की गई रद्द

कश्‍मीर में खराब मौसम और क्षेत्र में भूस्खलन के कारण, रामबन और बनिहाल में भारत जोड़ो यात्रा का दोपहर का चरण रद्द कर दिया गया है।

Bharat Jodo yata in J&K:

कांग्रेस की भारज जोड़ो यात्रा इन दिनों अपने आखिरी पड़ाव जम्‍मू कश्‍मीर में है। राहुल गांधी के नेतृत्‍व में ये यात्रा बुधवार की दोपहर को खराब मौसम की स्थिति और क्षेत्र में भूस्खलन के कारण स्‍थगित कर दी गई है। कांग्रेस महासचिव प्रभारी जयराम ने बताया कि खराब मौसम और कई जगहों पर हुए भूस्‍खलन के कारण रामबन और बनिहाल में भारत जोड़ो यात्रा के अंतर्गत दोपहर के चरण गी पद यात्रा को रद्द कर दिया गया है। उन्‍होंने बताया यात्रा 27 जनवरी को सुबह 8 बजे फिर से शुरू होगी।बता दें 30 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा श्रीनगर में संपन्‍न होगी।

इससे पहले आज बुधवार को जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में बारिश और भूस्खलन के कारण रद्द करनी पड़ी। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के कारण एक दिन के विराम के बाद शुक्रवार को यात्रा फिर से शुरू होने होगी।

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने पिछले गुरुवार को केंद्र शासित प्रदेश जम्‍मू कश्‍मीर में अपनी भारत जोड़ो यात्रा करते हुए हाथ में मशाल और तिरंगा लेकर कांग्रेसियों के साथ एंट्री किया था। और आने वाली 30 जनवरी को श्रीनगर में अपनी यात्रा का समापन करेंगे।

राहुल गांधी ने मंगलवार को भारत जोड़ो यात्रा में लोगों को संबोधित करते हुए 'सच्चाई को दबाने' की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि 'सच को सामने आने से कोई नहीं रोक सकता।

राहुल गांधी 2002 के गुजरात दंगों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भागीदारी को उजागर करने वाले बीबीसी के विवादास्पद डॉक्‍युमेंंट्री 'इंडिया: द मोदी क्वेश्चन' के लिंक को ब्लॉक करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर और यूट्यूब को सरकार के निर्देश का जवाब देते हुए ये बात बोली थी।

Recommended Video

    Bharat Jodo Yatra: Jammu में गरजे Rahul Gandhi, PM Modi और BJP को सुनाई खरी-खोटी | वनइंड़िया हिंदी

    राहुल गांधी ने कहा था आप प्रतिबंध लगा सकते हैं, आप प्रेस को दबा सकते हैं, आप संस्थानों को नियंत्रित कर सकते हैं, आप सीबीआई, ईडी को यूज कर सकते हैं ... लेकिन सच तो सच है। सत्य चमकता है। बाहर निकलने की गंदी आदत है। उन्‍होंने कहा इसलिए, कितनी भी पाबंदी, दमन और लोगों को डराने से सच्चाई सामने आने से नहीं रुकेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+